मझौरा गांव से शव बरामद
बासोपट्टी : थाना क्षेत्र के मझौरा गांव के बेला बधार के निकट से पुलिस ने एक शव बरामद किया. मृतक की पहचान मझौरा गांव निवासी करीब 45 वर्षीय लाल मोहम्मद के रुप में हुई है. जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग अपने खेत में काम करने गए थे. जहां लोगों की नजर उक्त लाश […]
बासोपट्टी : थाना क्षेत्र के मझौरा गांव के बेला बधार के निकट से पुलिस ने एक शव बरामद किया. मृतक की पहचान मझौरा गांव निवासी करीब 45 वर्षीय लाल मोहम्मद के रुप में हुई है. जानकारी के अनुसार गांव के कुछ लोग अपने खेत में काम करने गए थे. जहां लोगों की नजर उक्त लाश पर पड़ी.
आपके शहर में
पुलिस को सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमृत लाल साह ने एसआई सुनील कुमार एएसआइ सुरेन्द्र यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. घटना की खबर से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गयी. घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गयी. मृतक के भाई ने बताया कि मृतक और उनकी पत्नी बीते कई महीनों से अपने फुफेरी बहन सैतुन खातुन के घर छतौनी गांव में रहता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए