गबन के आरोपी शाखा प्रबंधक का निलंबन लिया वापस
मधुबनी : रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में गबन के आरोपी बाबूबरही के शाखा प्रबंधक विकाश कुमार झा के निलंबन के आदेश को वापस ले लिया गया है. न सिर्फ आदेश को वापस ले लिया गया है बल्कि सहायक के पद पर पदस्थापित किये जाने की बाते भी सामने आ रही है. अधिकारी व अध्यक्ष सहित […]
मधुबनी : रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक में गबन के आरोपी बाबूबरही के शाखा प्रबंधक विकाश कुमार झा के निलंबन के आदेश को वापस ले लिया गया है. न सिर्फ आदेश को वापस ले लिया गया है बल्कि सहायक के पद पर पदस्थापित किये जाने की बाते भी सामने आ रही है. अधिकारी व अध्यक्ष सहित कर्मी का अपना अपना तर्क है.
हालांकि विकास झा पर गबन के आरोप को लेकर रजिस्ट्रार स्तर द्वारा जांच टीम का गठन कर दिया गया. इस टीम में जांच का दायरा विकास झा द्वारा केवल बाबूबरही में ही गबन के मामले की जांच नहीं होगी, बल्कि इनका पदस्थापन जहां-जहां किया गया है उस सभी बैंक में जांच की जायेगी. निलंबन को समाप्त करने का आदेश प्रबंध निदेशक के स्तर से किया गया है. जबकि इसे अभी बोर्ड के द्वारा सहमति मिलना बांकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









