शहर में दो घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे तक बिजली बाधित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मधुबनी : गुरुवार की देर शाम जमकर बारिश हुइ्. इस दौरान तेज आंधी भी आये. आंधी तूफान के कारण शहरी क्षेत्रों में कई जगह तार टूट गया. जिससे करीब दो घंटे तक विभिन्न फीडरों में लाईन बाधित हो गया. हालांकि विभाग के सतर्कता के कारण महज दो घंट में ही लाइन को चालू कर दिया […]
विज्ञापन
मधुबनी : गुरुवार की देर शाम जमकर बारिश हुइ्. इस दौरान तेज आंधी भी आये. आंधी तूफान के कारण शहरी क्षेत्रों में कई जगह तार टूट गया. जिससे करीब दो घंटे तक विभिन्न फीडरों में लाईन बाधित हो गया. हालांकि विभाग के सतर्कता के कारण महज दो घंट में ही लाइन को चालू कर दिया गया. विभाग के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि आंधी आने के बाद रात 8 बजे से 9 बजे तक 33 हजार लाइन में फॉल्ट होने के कारण ग्रिड को पावर नही मिला.
इसी बीच विभाग के जेई अभिषेक रंजन ने चार मिस्त्री के साथ फील्ड में पेट्रोलिंग किया. फीडर के सप्ता में दो जगह तार टूट गया था. वही हवाई अड्डा फीडर, बसस्टैंड,एवं गिलेशन में भी तार टूट जाने से बिजली सेवा बाधित रही. अभिषेक रंजन ने बताया कि कोसी फीडर के तार को सही करने के बाद अन्य जगह पर गिरे पेड़ को हटाकर हज एक घंटे में ही लाइन चालू कर दिया गया. कनिय अभियंता ने बताया कि अगर ऊपर से लाइन बंद नही होता तो एक घंटे में सभी फीडर का लाइन चालू कर दिया जाता.
ग्रामीण क्षेत्रो में नहीं हुआ लाइन चालू. एक तरफ बिभाग द्वारा जहा शहरी क्षेत्रों में महज दो घंटे में बिजली सेवा बहाल करने की दवा की जा रही है. वही ग्रामीण क्षेत्रो में अभी भी लोगो को आंधी तूफान के बाद लगभग 18 घंटे तक बिजली के लिये इंतजार करना पड़ता है. गुरुवार की रात में जो तूफान आया उसके बाद सतलखा, बिरसायर, लोहना, जितवारपुर, रामपट्टी सहित अन्य कई इलाकों में शुक्रवार के सुबह तक लाइन नही आया था. लगातार 18 घन्टा तक लाइन नही आने के कारण ग्रामीण क्षेत्रो के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
जितवारपुर निवासी महाकान्त झा, भोगी राय, बोधकृष्ण झा ने बताया कि रात में आये तूफान के बाद शुक्रवार के 12 बजे दिन तक लाइन नही आया था. इस बाबत बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार से जब बात किया तो उन्होंने बताया कि रात में टॉर्च की रौशनी में जितने जगह पर फॉल्ट मिला उसे सही कर दिया गया. चुकी रात में पेट्रोलिंग करने में काफी परेशानी होती है. क्योंकि बारिश के बाद अर्थिंग में करेंट आने का ज्यादा डर रहता है. इतना ही नहीं रात में पेड़ की टहनी को हटाना भी मुश्किल होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










