पैसे लिये तो जरूर बनाने होंगे घर
* इंदिरा आवास योजना की राशि वितरित करने की बनी योजनामधुबनी : इंदिरा आवास योजना की राशि उठाव कर घर नहीं बनाने वालों के दिन अब लदने वाले हैं. ऐसे लोगों की अब खैर नहीं. पैसे लिये तो बनाने होंगे घर. ग्रामीण विकास विभाग ने इसके लिये सख्त निर्देश जारी किया है. विभाग के सचिव […]
* इंदिरा आवास योजना की राशि वितरित करने की बनी योजना
मधुबनी : इंदिरा आवास योजना की राशि उठाव कर घर नहीं बनाने वालों के दिन अब लदने वाले हैं. ऐसे लोगों की अब खैर नहीं. पैसे लिये तो बनाने होंगे घर. ग्रामीण विकास विभाग ने इसके लिये सख्त निर्देश जारी किया है.
विभाग के सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी डीएम व डीडीसी को इसके लिये इंदिरा आवास के लाभुकों को सहायता राशि के भुगतान के लिये किस्तों के निर्धारण के संबंध में मार्ग निर्देश जारी किया है. डीडीसी डीएन मंडल ने बताया कि विभाग के निर्देश के आलोक में सभी बीडीओ को फिल्ड विजिट कर इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है.
ताकि घर बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके. इसके तहत प्रथम किस्त की राशि आवास की स्वीकृति के उपरांत अग्रिम के रूप में दी जायेगी. द्वितीय किस्त की राशि छत ढलाई पूर्ण हो जाने के बाद दी जायेगी. आवास निर्माण का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के लिये लाभान्वितों को स्वीकृति के समय प्रखंड कार्यालय के एग्रीमेंट करना होगा कि दूसरे किस्त की सहायता राशि विमुक्त के तीन महीने के अंदर घर का कार्य पूर्ण कर लिखित रूप से फोटो युक्त साक्ष्य देना होगा अन्यथा उनसे राशि की वसूलने की कार्रवाई की जायेगी.
इसे सुनिश्चित करने की जवाबदेही बीडीओ को दी गयी है. कार्य शुरू करने, छत ढलाई के बाद एवं कार्य पूर्ण होने के उपरांत फोटो आवास सॉफ्ट पर अपलोड करायेंगे. इस योजना के तहत 2013-14 में सामान्य जिलों में 70 हजार एवं उग्रवाद प्रभावित जिलों में 75 हजार रुपये की राशि उपावंटित की जायेगी. महादलित वर्ग के लाभान्वित को मुख्यमंत्री इंदिरा आवास प्रोत्साहन योजना के तहत अनुमान्य प्रोत्साहन राशि उक्त योजना के मापदंडों के आधार पर कार्य पूरा हो जाने के बाद दी जायेगी.
वर्ष 2012-13 में स्वीकृत इंदिरा आवास योजना में लिंटर स्तर तक की प्रगति हो जाने के उपरांत दूसरे किस्त की राशि देय था. इसमें सुधार कर छत की ढलाई को अनिवार्य क र दिया गया है. इसके तहत फोटोग्राफी के कार्यो को अनिवार्य बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










