सीएसपी संचालक को चाकू मार एक लाख लूटे
Updated at : 14 May 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन

हररी गांव के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा जख्मी का इलाज झंझारपुर : अपराधियों ने इलाहाबाद बैंक के सीएसपी संचालक सीतारामण झा से सोमवार को दिन दहाड़े चाकू से घायल कर एक लाख रुपये लूट लिया. इस आपराधिक घटना में तीन अपराधी शामिल थे. विरोध करने पर […]
विज्ञापन
हररी गांव के समीप अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा जख्मी का इलाज
झंझारपुर : अपराधियों ने इलाहाबाद बैंक के सीएसपी संचालक सीतारामण झा से सोमवार को दिन दहाड़े चाकू से घायल कर एक लाख रुपये लूट लिया. इस आपराधिक घटना में तीन अपराधी शामिल थे. विरोध करने पर सीएसपी संचालक एवं उसके सहयोगी लीला मंडल को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना रुद्रपुर थाना क्षेत्र के हररी गांव के मंदिर के समीप हुई है़ घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची. लेकिन तीनों अपराधी लाल रंग की बाइक से फरार हो गया.
मिली जानकारी के अनुसार ननौर चौक स्थित इलाहाबाद बैंक से एक लाख 22 हजार रुपये कैश निकालकर अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर आ रहा था़ हररी रेलवे गुमटी के निकट पहले से घात लगाये अपराधियों ने बाइक रोक पिस्टल सटा दिया़ बैग में रखे पैसे छीनने का प्रयास किया़ विरोध करने पर चाकू से ताबरतोड़ हमला कर दिया़ अपराधियों के द्वारा चाकू से वार करने पर वे लोग पीछे हट गये़ अपराधियों ने सीएसपी संचालक से बैग छीनकर फरार हो गया.
पीड़ित सीएसपी संचालक ने कहा है कि उनकी जेब में 22 हजार रुपये था़ जो बच गया. बैग में सीएसपी केंद्र के कागजात भी थे. थानाध्यक्ष गया सिंह ने कहा है कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




