ePaper

झंझारपुर में 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 18 लाख मतदाता

Updated at : 23 Apr 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
झंझारपुर में 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे 18 लाख मतदाता

मधुबनी : झंझारपुर लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार को हर बूथ के लिये मतदान कर्मी के साथ साथ सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. दिन भर कर्मी व पुलिस के जवान अपने अपने संबंधित बूथ पर जाने में लगे रहे. पहली बार भारी संख्या में महिला पुलिस […]

विज्ञापन

मधुबनी : झंझारपुर लोकसभा चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. सोमवार को हर बूथ के लिये मतदान कर्मी के साथ साथ सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है. दिन भर कर्मी व पुलिस के जवान अपने अपने संबंधित बूथ पर जाने में लगे रहे. पहली बार भारी संख्या में महिला पुलिस व महिला मतदान कर्मी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है.

मंगलवार को होने वाले चुनाव में कुल 18 लाख 22 हजार मतदाता मतदान करेंगे. चुनावी मैदान में खड़े 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला इन मतदाताओं को करना है. जिनके पक्ष में जितने अधिक मतदाता मतदान करेंगे, विजय का माला उनके गले में होगा. ऐसे में हर प्रत्याशी अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने अपने पक्ष में करने में जुटे हैं.जानकारी के अनुसार मतदाताओं में 9 लाख 55 हजार एक सौ पुरुष मतदाता हैं जबकि 8 लाख66 हजार 913 महिला मतदाता हैं. जो चुनावी मैदान में प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन