ePaper

535 महिला कर्मी तैनात, पर्दानशीं मतदाताओं की करेंगी पहचान

Updated at : 23 Apr 2019 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
535 महिला कर्मी तैनात, पर्दानशीं मतदाताओं की करेंगी पहचान

मधुबनी : झंझारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को होने वाली मतदान में पर्दानशी महिला मतदाताओं की पहचान के लिए महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के आदेश पर किया गया है. झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र के 6 विधान सभा क्षेत्र में कुल 535 महिला कर्मियों की […]

विज्ञापन

मधुबनी : झंझारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र में मंगलवार को होने वाली मतदान में पर्दानशी महिला मतदाताओं की पहचान के लिए महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के आदेश पर किया गया है. झंझारपुर लोक सभा क्षेत्र के 6 विधान सभा क्षेत्र में कुल 535 महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान केंद्रों पर की है.

खजौली विधान सभा के खजौली में 20, बासोपट्टी में 37, जयनगर में 30, बाबूबरही विधान सभा के बाबूबरही में 25, लदनियां में 34, खजौली में 18, झंझारपुर विधान सभा के झंझारपुर में 63, लखनौर में 13, मधेपुर में 20, राजनगर विधान सभा के राजनगर में 59, अंधराठाढी में 26, फुलपरास विधान सभा के मधेपुर में 27, फुलपरास में 30, घोघरडीहा में 21 एवं लौकहा विधान सभा में खुटौना में 44, लौकही में 37 एवं फुलपरास प्रखंड में 31 मतदान केंद्रों पर पर्दानशी महिला की पहचान के लिए महिला कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन