ट्रैफिक : कागज पर ही बन कर रह जाती है रणनीति

मधुबनी : शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है. ऐसा कभी नहीं देखा जाता जब लोग जाम में न फंसते हों. प्रत्येक दिन इसके कारण लोग रेंगते रहते हैं. इसके लिए आम लोग, व्यवसायी से लेकर प्रशासनिक स्तर तक जवाबदेह है. जाम की सबसे बड़ी समस्या शहर में अतिक्रमण है. इससे निबटने […]
मधुबनी : शहर में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है. ऐसा कभी नहीं देखा जाता जब लोग जाम में न फंसते हों. प्रत्येक दिन इसके कारण लोग रेंगते रहते हैं. इसके लिए आम लोग, व्यवसायी से लेकर प्रशासनिक स्तर तक जवाबदेह है. जाम की सबसे बड़ी समस्या शहर में अतिक्रमण है. इससे निबटने के लिए प्रशासन की हर कोशिश नाकाम साबित हो रही है.
बढ़ती आबादी के साथ अतिक्रमण का सिलसिला जारी रखने से जाम की समस्या से निजात मिलना नामुमकिन साबित हो रहा है. शहर के विभिन्न हिस्सों में फुटपाथी विक्रेताओं के अलावा बालू, गिट्टी, सीमेंट, लोहा के अलावा अन्य सामान को सड़क किनारे रखे जाने से जाम विकट समस्या बन चुकी है. शहरी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने में प्रशासन लगातार पिछड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










