आज प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

मधुबनी : 69 वां गणतंत्र दिवस समारोह आज वाट्सन उच्च विद्यालय के प्रांगण में समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. मुख्य समारोह में झंडोतोलन कृषि मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार करेंगे. सुबह सात बजे से गणतंत्र दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी. मुख्य समारोह स्थल पर सुबह 9 बजे झंडोतोलन किया […]
मधुबनी : 69 वां गणतंत्र दिवस समारोह आज वाट्सन उच्च विद्यालय के प्रांगण में समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. मुख्य समारोह में झंडोतोलन कृषि मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार करेंगे. सुबह सात बजे से गणतंत्र दिवस समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी. मुख्य समारोह स्थल पर सुबह 9 बजे झंडोतोलन किया जायेगा. झंडोतोलन के बाद प्रभारी मंत्री प्रेम कुमार जिला के नाम संबोधन करेंगे. मुख्य समारोह के लिए सारी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गयी है. जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक बरनवाल ने गणतंत्र दिवस को लेकर पैरेड का पूर्व निरीक्षण किया. वहीं दिन में प्रशासन व आम गणमान्य के बीच क्रिकेट का फैंसी टूर्नामेंट भी आयोजित किये जायेंगे. इसकी तैयारी भी खेल पदाधिकारी ने पूरी कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










