मोबाइल दुकान से दो लाख की चोरी

Published at :26 Jan 2018 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल दुकान से दो लाख की चोरी

रहिका : थाना क्षेत्र के इंसाफ चौक स्थित शहंशाह की शिवाका मोबाइल की दुकान का खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने दो लाख लाख रुपये से अधिक के समान की चोरी कर ली है. रहिका थाने की पुलिस चोरी की खबर सुनते ही घटना स्थल पर पहुंची. चोरी की सूचना दुकानदार को दुकान खोलने के बाद […]

विज्ञापन

रहिका : थाना क्षेत्र के इंसाफ चौक स्थित शहंशाह की शिवाका मोबाइल की दुकान का खिड़की तोड़कर अज्ञात चोरों ने दो लाख लाख रुपये से अधिक के समान की चोरी कर ली है. रहिका थाने की पुलिस चोरी की खबर सुनते ही घटना स्थल पर पहुंची.

चोरी की सूचना दुकानदार को दुकान खोलने के बाद हुई. दुकान खोलने पर बिखरे सामान व टीवी, लैपटॉप गायब देख पीछे की खिड़की की तरफ नजर जाने पर उसे टूटा पाया. चोरी की इस घटना से चौक पर दुकान खोल अपनी जीविका चला रहे छोटे-बड़े व्यवसायियों में दहशत का माहौल कायम हो गया है. थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया
कि घटना को गंभीरता से लिया गया है. पीछे का दरबाजे के आसपास घनी बस्ती है. फिर भी इस तरह
की घटना घटी है पुलिस अनुसंधान में जुटी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन