पुलिस ने रेप से किया इंकार

Published at :25 Jan 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने रेप से किया इंकार

मधुबनी में नाबालिग की मौत में नया मोड़ मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम 11 वर्ष की बच्ची की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के मामले को सिरे से खारिज कर दिया है. एसपी दीपक बरनवाल ने कहा है कि विसर्जन के दौरान […]

विज्ञापन

मधुबनी में नाबालिग की मौत में नया मोड़

मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम 11 वर्ष की बच्ची की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने बच्ची से दुष्कर्म के मामले को सिरे से खारिज कर दिया है. एसपी दीपक बरनवाल ने कहा है कि विसर्जन के दौरान युवकों द्वारा डांस के दौरान ट्यूब लाइट को तोड़ने का खेल खेला जा रहा था. कुछ लड़के तेज म्युजिक पर नाचते हुए ट्यूब लाइट तोड़ रहे थे. इसी दौरान प्रतिमा के साथ चल रही बच्ची की जांघ में कांच चुभ गया और वह सड़क पर गिर गयी. लड़की के सड़क पर गिरते ही प्रतिमा विसर्जन में साथ चल रहे लोग घायल बच्ची को सड़क पर छोड़कर आगे बढ गए.
एसपी ने बताया कि इन सारी घटना की वीडियो रिकार्डिंग विसर्जन में चल रहे लोग बना रहे थे. पुलिस के पास वीडियो रिकार्डिंग है जिसमें यह कहा जा रहा है कि लड़की को शीशा चुभ गया और वह गिर गयी. एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह साफ हो जायेगा कि बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म नहीं हुई है. शीशा लगने व अत्याधिक रक्त बहने से मौत हुई है. उन्होंने कहा कि यह गैर इरादतन हत्या का
पुलिस ने रेप…
मामला बनता है.
जल्द होगी गिरफ्तारी. एसपी ने बताया कि इस मामले में जल्द गिरफ्तारी होगी. वीडियो रिकार्डिंग के आधार पर प्रतिमा विसर्जन में शामिल लोगों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी की जायेगी.
प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों के ट्यूब लाइट को तोड़ने से निकला कांच बच्ची की जांघ में घुसा
अधिक रक्तस्राव से हुई मौत
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन