ठंड से हाल बेहाल आम जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त

मधुबनी : बीते दस दिनों से हाड़ कंपाती ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है. सुबह से लेकर रात तक लोग ठंड से बचने की कोशिश में जुटे रहते हैं. हालांकि गुरुवार को कुछ देर के लिये धूप भी निकला. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 10.9 रिकार्ड किया […]
मधुबनी : बीते दस दिनों से हाड़ कंपाती ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है. सुबह से लेकर रात तक लोग ठंड से बचने की कोशिश में जुटे रहते हैं. हालांकि गुरुवार को कुछ देर के लिये धूप भी निकला. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 10.9 रिकार्ड किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड कम तो जरूर रही. पर लोगों की परेशानी कम नहीं हुई है. खासकर दूर दराज जाने वाले लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. कंपकंपाती ठंड, न बस न ट्रेन, बाहर जाने वाले यात्री का इन दिनों फजीहत हो रहा है.
ट्रेन से परदेस से आने वाले या परदेस जाने वाले यात्री एक तो घंटों विलंब से पहुंच रहे हैं. इसके बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं हो रही. बुधवार को जिस गरीबरथ ट्रेन को मधुबनी स्टेशन पहुंचना था वह ट्रेन गुरुवार की सुबह आठ बजे पहुंचा. इसमें आने वाले यात्री पंकज भी थे. पंकज बताते हैं कि ठंड में करीब बीस घंटे विलंब से ट्रेन के आने से फजीहत हो गयी. इसके बाद जैसे ही पंकज बाहर आये तो खोजे से भी बस नहीं मिल रहा था. ऐसा नहीं कि स्टैंड में बस नहीं था. पर यात्री नहीं मिल पाने के कारण बस चालक बस को लेकर जाने को तैयार ही नहीं था. यह परेशानी किसी एक पंकज की नहीं थी. बाहर से आने वाले या बाहर जाने वाले अधिकांश यात्रियों की इन दिनों इसी प्रकार की परेशानी से जूझना पड़ रहा है. तेज पछिया हवा से जनजीवन अस्त व्यस्त है. हवा इतनी तेज रही कि लोग बाहर निकलने से डरते रहे.
गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि अधिकतम तापमान 10.9 डिग्री पर पहुंच गया. हांड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है. हालत ऐसा रहा कि शाम पांच बजे ही धूप अंधेरा छा गया. सड़कें वीरान हो गयी. लोग सुबह में देर तक कंबल व रजाई में दुबके रहे तो शाम में जल्द से जल्द बिस्तर में दुबकने की कोशिश में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










