ब्रॉडमैन दरभंगा की टीम ने फाइनल में जमाया एफसीसी कप पर कब्जा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jan 2018 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

टूर्नामेंट. टी-20 सिल्वर जुबली चैंपियन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हरलाखी : मिथिला की धरती प्रतिभाओं की धनी है. यहां के खिलाड़ियों में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाने की हुनर कूट-कूट कर भरी हुई है. बिहार में भी अब रणजी ट्रॉफी की मान्यता कोर्ट से मिली है. निश्चित तौर पर अब यहां के खिलाड़ियों को भी […]
विज्ञापन
टूर्नामेंट. टी-20 सिल्वर जुबली चैंपियन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
हरलाखी : मिथिला की धरती प्रतिभाओं की धनी है. यहां के खिलाड़ियों में अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाने की हुनर कूट-कूट कर भरी हुई है. बिहार में भी अब रणजी ट्रॉफी की मान्यता कोर्ट से मिली है. निश्चित तौर पर अब यहां के खिलाड़ियों को भी देश मे परचम लहराने का मौका मिलेगा. ये बातें मधुबनी डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने हरलाखी प्रखंड के उमगांव में एफसीसी द्वारा आयोजित 25 वीं टी-20 सिल्वर जुबली चैंपियन क्रिकेट कप प्रतियोगिता के फाइनल मैच के पुरस्कार वितरण समारोह में कही. इस दौरान डीएम ने दर्शकों से 21 जनवरी को दहेज बंदी व बाल विवाह उन्मूलन के समर्थन में बनने वाली राज्य व्यापी मानव श्रृंखला में भाग लेने का भी आह्वान किया.
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का संचालन एलएनएमयू के प्रोफेसर ने किया. अध्यक्षता एफसीसी के अध्यक्ष शशिभूषण कुमार ने किया. कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें स्वागत गान से अतिथियों का सम्मान भी किया गया. इस दौरान एफसीसी के सदस्यों ने सभी अतिथियों को पाग व दोपट्टा से सम्मानित भी किया.
डीएम ने भी मारा छक्का. मैच के अंतिम ओवर में जब मधुबनी डीएम शीर्षत कपिल अशोक एक छोटे से गांव के सबसे लोकप्रिय मैदान पर क्रिकेट यूनिफॉर्म में बल्लेबाजी करने के लिए उतरे तो वहां का नजारा अद्भुत था. डीएम ने पहले बॉल पर छक्के लगा दिये. दर्शकों का रोमांस सातवें आसमान को छू लिया. छक्के की ऊंचाई का नजारा देख दर्शक झूम उठे. मौका था हरलाखी प्रखंड के उमगांव स्थित दीन दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में एफसीसी द्वारा आयोजित 25 वीं टी-ट्वेंटी क्रिकेट कप प्रतियोगिता का. मौके पर एसडीएम मुकेश रंजन, बीडीओ मार्कण्डेय राय, खिरहर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार झा, जदयू अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, युवा नेता संजय पासवान, जीवछ झा, राजकिशोर यादव, एफसीसी के अध्यक्ष शशिभूषण कुमार, ऋषिकेश झा, सैयद ओमेर अहमद, अंशु कुमार, रमेश गुप्ता, मनोज कुमार सहित सभी सदस्य मौजूद थे.
राहुल ने खेली धुआंधार पारी
प्रखंड मुख्यालय के उमगांव दीन दयाल प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में एफसीसी द्वारा आयोजित 25 वीं सिल्वर जुबली चैंपियन क्रिकेट कप प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला ब्रॉड मैन दरभंगा बनाम दीन दयाल उच्च विद्यालय उमगांव के बीच खेला गया. जिसमें दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल कुमार के द्वारा 36 गेंद पर 86 रन के धुंआदार पारी के बतौलत विपक्षी टीम को निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 306 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में डीडीएचएस उमगांव के टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 260 रन ही बना सकी. इस तरह दरभंगा ने 45 रन से शानदार जीत हासिल की. मैच के मैन ऑफ द मैच दरभंगा के राहुल कुमार को घोषित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










