दहेज में भैंस नहीं देने पर विवाहिता की हत्या

Published at :26 Dec 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज में भैंस नहीं देने पर विवाहिता की हत्या

झंझारपुर : भैरवस्थान थाना के काको गांव में दो वर्ष पूर्व ब्याही एक विवाहिता की हत्या कर शव को जला देने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर मृतका की मां ने अंधराठाढ़ी थाना के बिठौली गांव निवासी लक्ष्मण साह की पत्नी चन्द्रकला देवी ने पुलिस को आवेदन देकर मामला प्राथमिकी दर्ज कर […]

विज्ञापन

झंझारपुर : भैरवस्थान थाना के काको गांव में दो वर्ष पूर्व ब्याही एक विवाहिता की हत्या कर शव को जला देने का मामला सामने आया है. इस मामले को लेकर मृतका की मां ने अंधराठाढ़ी थाना के बिठौली गांव निवासी लक्ष्मण साह की पत्नी चन्द्रकला देवी ने पुलिस को आवेदन देकर मामला प्राथमिकी दर्ज कर न्याय की गुहार लगायी है. जिसमें मृतका के पति शंभू साह एवं मृतका की सास उर्मिला देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी मृतका के पति शंभू साह को गिरफ्तार कर लिया़

थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने घटना के बाबत बताया कि मृतका रंजू देवी की मां चन्द्रकला देवी ने आवेदन में बताया है कि रविवार को उनकी पुत्री की तबियत खराब होने की जानकारी दी गई थी़ जिसमें बताया गया था कि मधुबनी सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है़ जब वे लोग मधुबनी सदर अस्पताल पहुंचे तो वहां उनकी पुत्री ईलाजरत नहीं थी़ उसके बाद वे लोग काको आए. जहां जानकारी मिली कि उनकी पुत्री की मौत हो चुकी है और शव को जला दिया गया था़ मृतका की माता ने कहा है कि वर्ष 2015 में उनकी पुत्री की शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग एक भैंस की मांग कर रहे थे़ लाचारी दिखाने पर प्रताडि़त किया करते थे और इस बीच मौका पाकर उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन