19 मवेशी के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरलाखी : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी हरिने कैंप के जवानों ने सोमवार की अहले सुबह विशेष गश्ती कर तस्करी के19 गाय और बैल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के इठरवा गांव निवासी मो. गफ्फार के रुप में हुई है. हरिने एसएसबी […]
हरलाखी : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 48 वीं वाहिनी हरिने कैंप के जवानों ने सोमवार की अहले सुबह विशेष गश्ती कर तस्करी के19 गाय और बैल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के इठरवा गांव निवासी मो. गफ्फार के रुप में हुई है. हरिने एसएसबी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर दोरजे रंगडोल ने बताया कि तस्कर बॉर्डर पीलर संख्या 280 के रास्ते नेपाल से भारत अवैध रूप से तस्करी के गाय और बैल लेकर आ रहा था. जहां एएसआई अनिल कुमार के नेतृत्व में विशेष नाका पार्टी ने सभी मवेशी जब्त कर तस्कर को भी धर दबोचा. जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत एक लाख 49 हजार रुपये बताई गई है. उन्होंने बताया कि जब्त मवेशी व तस्कर को पिपरौन कस्टम के हवाले कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










