प्रशासन के लिए सिरदर्द बना इंदिरा चौक का अतिक्रमण

Published at :26 Dec 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन के लिए सिरदर्द बना इंदिरा चौक का अतिक्रमण

खुटौना : बाजार के मेन रोड स्थित सर्वाधिक व्यस्ततम इन्दिरा चौक से अतिक्रमण हटाना प्रशासन के लिए सिर दर्द बन हुआ है। शहर के मुख्य चौराहा से रेलवे स्टेशन, बस एवं टैक्सी स्टैंड और बाजार की ओर जाने का रास्ता है. इस चौक के समीप सीबीआई, एसबीआई तथा ग्रामीण बैंक की शाखाएं भी संचालित है. […]

विज्ञापन

खुटौना : बाजार के मेन रोड स्थित सर्वाधिक व्यस्ततम इन्दिरा चौक से अतिक्रमण हटाना प्रशासन के लिए सिर दर्द बन हुआ है। शहर के मुख्य चौराहा से रेलवे स्टेशन, बस एवं टैक्सी स्टैंड और बाजार की ओर जाने का रास्ता है. इस चौक के समीप सीबीआई, एसबीआई तथा ग्रामीण बैंक की शाखाएं भी संचालित है. साथ ही बाजार के किराना, कपड़ा, रेडिमेड, उर्वरक आदि दुकाने इस रोड से जुड़ा हुआ है. बाजार का सबसे व्यस्त चौराहा इंदिरा चौक है. जिससे होकर किसी भी वाहन को आसानी से निकाल लेना संभव नहीं है.

हाट बाजार आदि कार्य करने वाले उपभोक्ताओं को भी इस चौक से गुजरना आसान नहीं है. कुछ दिन पूर्व स्थानीय प्रशासन ने चौक पर से अतिक्रमण हटाने की कोशिश की. लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. लोगों लंबे अर्से से स्थानीय प्रशासन से इंदिरा चौक पर से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे हैं. वैसे पूरे बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटे तो सबके लिए बेहतर होगा. इस संबंध में एसडीओ कमर आलम से पूछने पर बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान शीघ्र ही चालू किया जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन