बालिका छात्रावास का उद्घाटन, दो सड़कों का शिलान्यास

मधेपुर : फुलपरास के विधायक गुलजार देवी ने सोमवार को मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में दो सड़क का शिलान्यास किया़ वहीं प्रखंड मुख्यालय अवस्थित प्लस टू जवाहर उच्च विद्यालय परिसर में निर्मित बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया़ विधायक ने सर्वप्रथम महिसाम पंचायत में लाइन टोला से कुजड़ा टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम […]
मधेपुर : फुलपरास के विधायक गुलजार देवी ने सोमवार को मधेपुर प्रखंड क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में दो सड़क का शिलान्यास किया़ वहीं प्रखंड मुख्यालय अवस्थित प्लस टू जवाहर उच्च विद्यालय परिसर में निर्मित बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया़ विधायक ने सर्वप्रथम महिसाम पंचायत में लाइन टोला से कुजड़ा टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम संर्पक योजना के तहत एक करोड़ पांच लाख की लागत से निर्माण होने वाली सड़क का शिलान्यास किया़ तत्पश्चात उन्होंने प्लस टू जवाहर उच्च विद्यालय परिसर में बिहार आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड की राशि से एक करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया़
इसके बाद विधायक ने कुरसों से करहाड़ा मंडल टोला तक मुख्यमंत्री ग्राम संर्पक पथ योजना के तहत 86 लाख की लागत से निर्माण होने वाली सड़क का शिलान्यास किया़ इस अवसर पर इन गांवों में आयोजित समारोह के संबोधन में विधायक ने कहा कि क्षेत्र के सर्वागीन विकास को लेकर वह पूर्णरूपेण कटिबद्व है.
बालिका छात्रावास के उदघाटन के मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डा. नंन्द कुमार मिश्र,पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार सिंह, जदयू के जिला महासचिव मुन्ना सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष जीवछ झा,मुखिया सुभाष झा, संतलाल मंडल, नवल किशोर सिंह उर्फ टुनटुन सिंह, विधायक प्रतिनिधि हर्षपति झा, राम सगुन पासवान, हरेकृष्ण यादव, गोपाल पूर्वे, सुभाष कुमार सिंह,राधे यादव के अलावे जदयू के कई कार्यकर्ता थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










