दुष्कर्मी को सात साल की सश्रम कारावास

मधुबनी : मधवापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ हुए दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को सजा के विंदु पर सुनवाई त्वरित न्यायालय द्वितीय यमुना प्रसाद सिंह के न्यायालय में हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद मधवापुर थाना क्षेत्र के एकारी निवासी राम कुमार साह को दफा 376 भादवि में सात […]
मधुबनी : मधवापुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ हुए दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को सजा के विंदु पर सुनवाई त्वरित न्यायालय द्वितीय यमुना प्रसाद सिंह के न्यायालय में हुई. न्यायालय ने दोनों पक्षों के दलील सुनने के बाद मधवापुर थाना क्षेत्र के एकारी निवासी राम कुमार साह को दफा 376 भादवि में सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनायी है. साथ ही पांच हजार जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि नहीं देने पर 3 माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. अभियोजन की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश कुमार ने बहस करते हुए न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा की मांग किया था. वहीं बचाव पक्ष से अधिवक्ता उमेश प्रसाद सिंह ने बहस किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










