हड़ताल खत्म होते ही कार्यालयों में लौटी रौनक

मधुबनी : संविदा कर्मियों के हड़ताल समाप्त होने के साथ ही वीरान पड़े कार्यालयों में पूर्व की भांति काम- काज शुरू हो गया. साथ ही कार्यालयों में रौनक लौट आयी. सदर अस्पताल के लेखा पाल मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को जननी बाल सुरक्षा योजना के 25 लाभुकों को 1400 रुपये की दर से […]
मधुबनी : संविदा कर्मियों के हड़ताल समाप्त होने के साथ ही वीरान पड़े कार्यालयों में पूर्व की भांति काम- काज शुरू हो गया. साथ ही कार्यालयों में रौनक लौट आयी. सदर अस्पताल के लेखा पाल मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को जननी बाल सुरक्षा योजना के 25 लाभुकों को 1400 रुपये की दर से प्रोत्साहन राशि का चेक दिया गया. जबकि आठ परिवार नियोजन के लाभुकों ने प्रोत्साहन राशि के लिए अपना कागजात जमा किया. जिसका जल्द ही भुगतान किया जायेगा.
जिला यक्ष्मा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को टीबी जांच केंद्र में 13 नये पंजीकृत टीबी मरीजों का बलगम जांच किया गया. जबकि दो पुराने टीबी मरीजों को पूर्व में किये गये जांच की रिपोर्ट दी गयी. सोमवार को टीबी जांच केंद्र में 16 एमडीआर मरीज आये. जिनमें से आठ मरीजों का सीबी नॉट जांच किया गया.
जबकि बचे हुए 8 मरीजों का मंगलवार को जांच किया जायेगा. जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक दयानिधि ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति में कार्यरत सभी हड़ताली संविदा कर्मी कार्य पर वापस लौट आये हैं. साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय व रेफरल अस्पताल से भी जिला स्वास्थ्य समिति में प्रतिवेदन भेज रहा है. जिसके बाद जिला स्वास्थ्य समिति से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










