धकजरी हाट पर बनेगा मुख्यमंत्री का हेलीपैड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Dec 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी/बेनीपट्टी : आगामी 14 दिसंबर को सीएम के धकजरी गांव में संभावित यात्रा को लेकर अब प्रशासनिक महकमा हर स्तर पर मुस्तैद व तैयारी शुरू कर दिया है. मंगलवार को जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक बरनवाल ने गांव में जाकर सुरक्षा व सीएम के आगमन को लेकर हर स्तर पर निरीक्षण किया […]
विज्ञापन
मधुबनी/बेनीपट्टी : आगामी 14 दिसंबर को सीएम के धकजरी गांव में संभावित यात्रा को लेकर अब प्रशासनिक महकमा हर स्तर पर मुस्तैद व तैयारी शुरू कर दिया है. मंगलवार को जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक बरनवाल ने गांव में जाकर सुरक्षा व सीएम के आगमन को लेकर हर स्तर पर निरीक्षण किया व कई आवश्यक निर्देश दिये.
हाट पर बनेगा हेलीपैड . अब तक जो स्थिति बतायी जा रही है उसके अनुसार धकजरी में जिस जगह पर हाट संचालित होता है उसी जगह पर सीएम के आगमन के लिये हेलीपैड बनेगा. इसके लिये विशेष निर्देश दिये गये हैं. सीएम के आगमन तक किसी भी सूरत में धकजरी में हेलीपैड स्थल पर हाट बाजार नहीं लगाया जायेगा. इसके लिये जिला पदाधिकारी ने सख्त हिदायत दे दी है.
विकास कार्यों का समीक्षा . जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक व एसपी दीपक वरणवाल ने मंगलवार को धकजरी गांव पहुंच चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की और सभी विकास कार्यों का जायजा भी लिया. इस दौरान जगदीश उच्च विद्यालय परिसर में चयन किये गये सभा स्थल, मंच स्थल, सीएम का डी घेरा स्थल, वाहन पार्किंग स्थल, भीड़ नियंत्रण कक्ष व ग्रीन रुम स्थल का चयन किया
गया और संबंधित अधिकारियों को विशेष तौर पर निर्देश दिये गये. पेयजल की उपलब्धता और विद्यालय भवन का जायजा लेते हुये भवन निर्माण मद की लौटी हुई राशि का दो दिनों के भीतर रिव्यू कर भेजने का निर्देश मौजूद जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र मिश्र को दिया. सीएम के आगमन के दौरान हेलीपैड निर्माण कराने हेतु धकजरी हाट का भी जायजा लिया और उक्त स्थल के समीप लगे पेड़ व पोल को शीघ्र हटाने का निर्देश अधिकारियों को दिया.
2009 के फसल क्षति का मिलेगा भुगतान
वर्ष 2009 में सीएम के आगमन के दौरान फसल क्षति भुगतान के लिये 58 हजार की राशि विमुक्त होने की जानकारी देते हुए संबंधित किसानों को शीघ्र भुगतान करने का आदेश एसडीएम को दिया. डीएम के साथ मौजूद एसपी श्री वरणवाल ने पुलिस निरीक्षक पीके मिश्रा, बेनीपट्टी एसएचओ हरेरराम साह व अरेड़ थानाध्यक्ष केके झा को उत्पात मचानेवाले उपद्रवी तत्वों को दबोचकर जेल भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाने की भी दी.
मौके पर जिला एसडीएम मुकेश रंजन, बीडीओ डा. अभय कुमार, सीओ पूरेंद्र कुमार सिंह, पीओ आनंद प्रकाश, बीएओ प्राणनाथ सिंह, एमओ जीतेंद्र श्रीवास्तव, सहकारिता पदाधिकारी अवधेश कुमार, कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार, डा. सुमन कुमार, प्रमोद पूर्वे, राजकुमार झा, डा. विनय कुमार झा व राजेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










