200 बीमा लैप्स, 450 को नहीं मिला ऋण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : भारतीय जीवन बीमा निगम मुजफ्फरपुर मंडल के सभी 14 शाखा व 16 एसओ में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी लिंक फेल रहा. लिंक नहीं रहने के कारण बीमा धारक परेशान हो गया हैं. मधुबनी जिला में दो शाखा मधुबनी व झंझारपुर और 4 एसओ में लगातार तीन दिन से लिंक नहीं रहने […]
विज्ञापन
मधुबनी : भारतीय जीवन बीमा निगम मुजफ्फरपुर मंडल के सभी 14 शाखा व 16 एसओ में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी लिंक फेल रहा. लिंक नहीं रहने के कारण बीमा धारक परेशान हो गया हैं. मधुबनी जिला में दो शाखा मधुबनी व झंझारपुर और 4 एसओ में लगातार तीन दिन से लिंक नहीं रहने के कारण सुदूर देहात से आए बीमा धारक को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
मुख्य शाखा से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक महीने के अंतिम सप्ताह में अभिकर्ता व विकास अधिकारी को अपना लक्ष्य प्राप्ति के लिए काम करना पड़ता है. मधुबनी शाखा के चीफ मैनेजर विरेंद्र सिंह ने बताया कि 27 नवंबर से 29 नवंबर तक लिंक फेल होने के वजह से जहां नया बीमा का 3 करोड़ रुपये जमा नहीं हो पाया. वहीं 450 व्यक्ति को ऋण का लाभ नहीं मिला. श्री सिंह ने बताया कि बीमा धारक को जीवित दावा परिपक्वता लाभ, सरेंडर का लाभ नहीं दिया गया.
श्री सिंह ने बताया कि नवंबर माह में शाखा से जहां दो हजार व्यक्ति को जीवित दावा का लाभ का भुगतान होना था वहीं परिपक्वता लाभ के लिए एक हजार बीमा धारक का भुगतान प्रभावित हुआ. श्री सिंह ने बताया कि सरेंडर को लेकर लगभग 250 पेपर पेंडिंग है. श्री सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिन में मधुबनी शाखा में लगभग 200 बीमा लैप्स हो गया. श्री सिंह ने बताया कि मुजफ्फरपुर मंडल में लिंक को सही करने को लेकर सेंट्रल कार्यालय मुंबई से टीम आ गया है. जल्द ही समस्या का समाधान हो जायेगा. इधर शाखा कार्यालय में ऋण को लेकर भटक रहे बीमा धारक जितवारपुर निवासी मोहन राय, सरिसवपाही निवासी संजय झा ने बताया कि घर में 1 दिसंबर को शादी का काम है. लगातार तीन दिन से कर्जा के लिए शाखा का चक्कर काट रहे है. लेकिन, लिंक फेल होने के कारण काम नहीं हो रहा है. श्री राय ने बताया कि अब सुद पर राशि उठाकर काम करना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










