सोना चांदी ऑफर के तहत इनाम पाते ही खिल उठे चेहरे

Published at :30 Nov 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
सोना चांदी ऑफर के तहत इनाम पाते ही खिल उठे चेहरे

तृतीय व चतुर्थ ड्रॉ का तीसरे दिन भी हुआ उपहार वितरण मधुबनी : प्रभात खबर द्वारा सोना चांदी ऑफर के विजेताओं को बुधवार को तीसरे दिन भी कार्यालय में इनाम दिया गया. करीब तीस से अधिक पाठकों ने तीसरे दिन इनाम ग्रहण किया. सुबह कार्यालय खुलने से पहले ही विजेता पाठक जमा हो गये. जिन्हें […]

विज्ञापन

तृतीय व चतुर्थ ड्रॉ का तीसरे दिन भी हुआ उपहार वितरण

मधुबनी : प्रभात खबर द्वारा सोना चांदी ऑफर के विजेताओं को बुधवार को तीसरे दिन भी कार्यालय में इनाम दिया गया. करीब तीस से अधिक पाठकों ने तीसरे दिन इनाम ग्रहण किया. सुबह कार्यालय खुलने से पहले ही विजेता पाठक जमा हो गये. जिन्हें पुरस्कार स्वरूप चांदी का सिक्का दिया गया. यह इनाम तृतीय एवं चतुर्थ ड्रॉ के विजेताओं को दी जा रही है. इनाम पाते ही पाठकों के चेहरे पर हंसी आ गयी. चेहरे खिल उठे. अब तक तीन दिन में करीब 100 से अधिक पाठकों ने इनाम पाया है. इनाम पाते ही पाठकों के चेहरे खिल उठे.
अंधराठाढी से आये कुमार रवि श्याम को जैसे ही पुरस्कार में चांदी का सिक्का मिला चेहरा खिल उठा. रवि श्याम बताते हैं कि प्रभात खबर लेना हर रूप में फायदा ही फायदा है. एक तो समाज के हर तबके, हर स्तर, देश विदेश की जानकारी, छात्रों के लिये उपयोगी बातें होती है. कीमत भी इसका सबसे कम ही है. उपर से हर पाठकों के लिये अब अलग से इनाम देने की भी पहल की जा रही है. इसकी जितनी भी तारीफ की जाये वह कम ही है. रवि चांदी के सिक्के लेकर खुशी खुशी अपने घर गयी.
इसी प्रकार रामपट्टी के शिव कुमार मंडल ने भी इनाम पाते ही खुशी जतायी. कहा कि यह उनके जीवन का पहला इनाम है. बताते हैं कि प्रभात खबर ने हमेशा ही अपने पाठकों का खयाल रखा है. बेहतर, विश्वसनीय समाचार के साथ साथ पाठकों को इस प्रकार का इनाम देकर पूरे पारदर्शिता बरतते हुए प्रभात खबर ने समाज में अपना अलग पहचान बनाया है. चहुंटा के राम प्रसाद कामत ने कहा कि यह इनाम पाना उनके लिये यादगार रहेगा. शुद्ध चांदी के सिक्के देकर प्रभात खबर ने एक बार फिर अपनी विश्वसनीयता को कायम रखा है. प्रभात खबर की जितनी भी तारीफ की जाये वह कम ही है. वहीं इमामपट्टी से आये रामबालक आज बेहद खुश थे. बताते हैं कि इनाम पाने से दिली खुशी हो रही है. प्रभात खबर ने पाठकों के लिये इनाम देकर उनका मनोबल बढ़ाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन