शव के साथ जाम की सड़क

Published at :25 Nov 2017 6:04 AM (IST)
विज्ञापन
शव के साथ जाम की सड़क

आक्रोश. लोगों का फूटा गुस्सा, चार घंटे तक आवाजाही रही बाधित बाबूबरही : पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार की शाम बस की चपेटे में आकर बाइक सवार की हुई मौत के मामले में शुक्रवार को लोगों ने मधुबनी-बाबूबरही मुख्यपथ को पिपराघाट चौक पर जाम कर दिया. करीब चार घंटे तक लोगों ने शव को लेकर […]

विज्ञापन

आक्रोश. लोगों का फूटा गुस्सा, चार घंटे तक आवाजाही रही बाधित

बाबूबरही : पेट्रोल पंप के निकट गुरुवार की शाम बस की चपेटे में आकर बाइक सवार की हुई मौत के मामले में शुक्रवार को लोगों ने मधुबनी-बाबूबरही मुख्यपथ को पिपराघाट चौक पर जाम कर दिया. करीब चार घंटे तक लोगों ने शव को लेकर सड़क को जाम रखा. जिससे इस पथ पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा. जाम के कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया था. जाम स्थल के दोनों छोड़ पर तकरीबन तीन किमी तक गाड़ी की लंबी कतार लग गयी. वहीं लोगों को आने जाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी.
बता दें कि गुरुवार देर शाम बाबूबरही पेट्रोल पंप से पश्चिम नेपाल के सिरहा जिला के मलहनमा गांव के मनोज राय अपनी बाइक नेपाली न. सं. 4 प 6016 को चाय दुकान के निकट सड़क किनारे खड़ा कर चाय पी रहा था. चाय पीकर निकलने के क्रम में पिपराघाट से बाबूबरही की ओर आ रही अनियंत्रित बस ने ठोकर मार दी. जिससे मनोज की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.
चालक बस को चलते छोड़ कर फरार हो गया. सड़क किनारे खड़ी तिरहुता गांव के रविन्द्र कुमार की एक नई बाइक टीवीएस विक्टर से टकराते हुए बस बिजली पोल से जा टकराई. बस में सबार यात्री किसी तरह जान बचा बस कर भागे. शव को पोस्टमार्टम कराया गया. मृतक के पिता के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज करा ली गई है.
इधर, जाम कर रहे लोगों के मांगों में मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा एवं विधवा को सरकारी नौकरी देने, बस के चालक, कंडक्टर एवं मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने, सड़क से गुजरने वाले वाहनों के चालक का लाइसेंस तथा परमिट की निरंतर जांच आदि मांगे शामिल हैं. इधर लोगों ने बताया कि मनोज बाबूबरही के महेशवाड़ा गांव अपने साला की शादी में शिरकत करने पत्नी रानी व लड़का मनीष के संग आया था. गुरुवार को किसी काम से बाबूबरही आया था. लौटते वक्त घटना घट गई. बाद में मुखिया अरुण कुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह, सुनील मंडल, पम्मू यादव, आदि के साथ थानाध्यक्ष अशोक कुमार, बीडीओ ने जाम स्थल पर ही वार्ता की. उचित कार्रवाई किये जाने के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.
तीन किलोमीटर की दूरी में लगी रही वाहनों की लंबी कतार
आश्वासन के बाद हटा जाम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन