लगातार बारिश से सताने लगा डर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Aug 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

परेशानी . कैनालों की अधूरी सफाई से नहीं निकल रहा पानी मधुबनी : बीते दो दिनों से हो रही बारिश शनिवार के दिन भी जारी रहा. लगातार हुई झमाझम बारिश ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है. शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में हुइ बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढा दी है. […]
विज्ञापन
परेशानी . कैनालों की अधूरी सफाई से नहीं निकल रहा पानी
मधुबनी : बीते दो दिनों से हो रही बारिश शनिवार के दिन भी जारी रहा. लगातार हुई झमाझम बारिश ने लोगों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है. शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में हुइ बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढा दी है. गुरुवार की रात हुई बारिश में जिन घरों में घुटने भर पानी था उस घर के लोग शनिवार की रात हुई बारिश से पलायन करने लगे है. सबसे खराब स्थिति वार्ड 22 में है. जहां करीब सौ परिवार पूरी तरह विस्थापित की जिंदगी जी रहे हैं.
इससे करीब एक माह पहले हुई बारिश में इस वार्ड के करीब दो दर्जन से अधिक परिवार का घर गिर गया था. जो अब तक नये सिरे से घर नहीं बना सके थे. ऐसी स्थिति मे इस बारिश ने इन लोगों के सामने आफत ला दी है. यही हाल मछट्टा चौक स्थित मुहल्लों का है. चौक पर करीब पांच फुट तक पानी जमा है. राम टोला में लोगों के घरों में पानी घुस गया है. लोग अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं. इसी प्रकार आदर्श नगर, विनोदानंद झा कॉलोनी, धोबिया टोली, तिलक चौक, माल गोदाम रोड सहित अन्य कई मुहल्लों में पानी घुस गया है. कई मुहल्लों में तो दो माह से जल जमा है. जहां अब महामारी की आशंका लोगों को सताने लगी है.
महामारी की दहलीज पर खड़ा शहर. करीब दो महीने से शहर में जल जमाव से महामारी की आशंका है. शहर कभी भी महामारी के चपेट में आ सकता है. शहर की आधे से अधिक आबादी निर्धन है. ये पूरी तरह से गंदगी के बीच जी रहे है. कई ऐसे इलाके है जहां कचरे जमा है.
शहर के माल गोदाम रोड में राज कैनाल की सफाई के बाद छोड़ दिया गया. बाबू साहेब चौक रोड, महराजगंज से स्टेडियम रोड, सप्ता दुर्गा मंदिर के सामने कचड़े की शरांध से बदबू आ रही है. इसे शीघ्र नहीं हटाया गया तो कभी भी महामारी फैल सकती है.
दो महीने से जलजमाव. शहर के कई इलाके ऐसे है जहां पिछले दो महीना से जल जमाव है. प्रशासन यह कह कर पल्ला झाड़ लेती है कि यह इलाके काफी नीचे हें. यहां से पानी निकालना संभव नहीं है.
शहर के संतू नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी, विनोदानंद झा कॉलोनी, सदर अस्पताल रोड, बैंक कॉलोनी, माल कचहरी रोड, माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यालय रोड आदि दर्जनों ऐसी जगह हैं. जहां जल जमाव हमेशा रहती है.
कैनाल से नहीं निकल रहा पानी
पिछले महीने लगातार मूसलाधार बारिस के कारण प्राय: शहर के सभी सड़कों पर कमर से घुटने भर पानी जमा हो गया. जिससे शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था. कई मुहल्लों में लोग घर छोड़ कर होटल या दूसरे स्थान पर शरण लिये हुए थे. हालांकि जिला प्रशासन एवं नप प्रशासन के प्रयास से 3 से 4 दिनों के अंदर जल निकासी कर ली गयी थी. पर यह व्यवस्था तत्काल अपनायी गयी थी. कैनालों एवं नालों की सफायी जगह- जगह जल कूंभी तथा कचरा जमा हो जाने से कैनाल जाम हो गया. पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के कारण एक बार फिर पूरा शहर लबलबा हो गया. जबकि मौसम विभाग द्वारा लगातार भारी बारिश की चेतावनी दी जा रही थी.
83.6 एमएम हुई बारिश
मधुबनी. जिला मुख्याल सहित जिले के विभिन्न भागों में रविवार को 83.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गयी. जबकि शनिवार को 80.26 बारिश हुइ थी. दो दिनों से हो रहे मूसलधार बारिश से शहर में लोग बेहाल हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










