1073 बोतल शराब व स्कॉर्पियो जब्त

Published at :12 Aug 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
1073 बोतल शराब व स्कॉर्पियो जब्त

कार्रवाई . एसएसबी जवानों को िमली सफलता हरलाखी : प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात पिपरौन एसएसबी 48 वीं वाहिनी के जवानों ने गुरुवार की देर रात एक 44 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया है. हालांकि कारोबारी मौके से फरार होने मे सफल रहा है. मिली जानकारी के […]

विज्ञापन

कार्रवाई . एसएसबी जवानों को िमली सफलता

हरलाखी : प्रखंड के भारत-नेपाल सीमा पर तैनात पिपरौन एसएसबी 48 वीं वाहिनी के जवानों ने गुरुवार की देर रात एक 44 बोतल नेपाली अंग्रेजी शराब के साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया है. हालांकि कारोबारी मौके से फरार होने मे सफल रहा है. मिली जानकारी के अनुसार नेपाल से स्कॉर्पियो गाड़ी में शराब लेकर एक कारोबारी भारत की तरफ आ रहा था. पिपरौन नाका पर गाड़ी नंबर एंट्री करने के लिये कारोबारी गाड़ी से नीचे उतरा, उसी दौरान जवानों ने गाड़ी चेक करने के लिये जैसे ही आगे बढे कारोबारी वहां से भागने मे सफल रहा. पिपरौन कंपनी इंचार्ज असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि जब्त शराब व गाड़ी को हरलाखी पुलिस के हवाले कर दी गई है. इस संबंध मे हरलाखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एएसआइ मिफम गयस्टो के लिखित आवेदन पर अज्ञात गाड़ी चालक व मालिक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन