150 पारा लीगल वोलेंटियर का किया जाएगा चयन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Aug 2017 4:58 AM (IST)
विज्ञापन

मधुबनी : समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान एंव कानूनी जानकारी देने के उद्देश्य से जिला विधिक प्राधिकार मधुबनी में 100 पारा लीगल वोलेंटियर एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति झंझारपुर के लिए पचास पारा लिगल वोलेंटियर का चयन 11 अगस्त को वाक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा. उक्त बातें जिला विधिक सेवा […]
विज्ञापन
मधुबनी : समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान एंव कानूनी जानकारी देने के उद्देश्य से जिला विधिक प्राधिकार मधुबनी में 100 पारा लीगल वोलेंटियर एवं अनुमंडल विधिक सेवा समिति झंझारपुर के लिए पचास पारा लिगल वोलेंटियर का चयन 11 अगस्त को वाक इन इंटरव्यू के आधार पर होगा. उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव शैलेंद्र कुमार शर्मा ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कही.
श्री शर्मा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जो पूर्व में चयनित थे वे भी पुन: साक्षात्कार में भाग लें सकते हैं. श्री शर्मा ने कहा कि पारा विधिक स्वयं सेवक का कार्य अपने क्षेत्र में विधिक जागरूकता विधिक सहायता के लिए पीड़ितों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बीच सेतु का कार्य हैं.
साथ ही कहा कि सभी क्षेत्रों से पारा विधिक स्वयं सेवकों का चयन क्षेत्रीय आधार पर किया जायेगा. श्री शर्मा ने कहा कि इसके लिए शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक रखी गई हैं. चयनित परा विधिक स्वयं सेवकों को जिस दिन जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोई विशेष कार्य सौंपती हैं. उस दिन के लिए उसे 250 रुपये. दिया जायेगा.
चयन प्रक्रिया के लिए फोटो युक्त बायोडाटा व शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय पर दस बजे से होने वाले साक्षात्कार में उपस्थित होना अनिवार्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










