खेल में बच्चों के झगड़े में अभिभावक ने पीटा

Published at :10 Aug 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
खेल में बच्चों के झगड़े में अभिभावक ने पीटा

खुटौना : थाना क्षेत्र के खुटौना नवटोली गांव में दो बच्चों के बीच झगड़ा को लेकर उनके अविभावकों ने एक 8 वर्षीय बालकृष्ण को लाठी, डंडा से मारकर घायल कर दिया. मिली जानकारी के मुताविक मंगलवार शाम में बगल के ही एक 7 वर्षीय बालिका रानी कुमारी के साथ उक्त घायल लड़का खेल रहा था. […]

विज्ञापन

खुटौना : थाना क्षेत्र के खुटौना नवटोली गांव में दो बच्चों के बीच झगड़ा को लेकर उनके अविभावकों ने एक 8 वर्षीय बालकृष्ण को लाठी, डंडा से मारकर घायल कर दिया. मिली जानकारी के मुताविक मंगलवार शाम में बगल के ही एक 7 वर्षीय बालिका रानी कुमारी के साथ उक्त घायल लड़का खेल रहा था.

खेल-खेल में ही लड़की के आंख में हल्की चोट लगने से बौखलाए लड़की के पिता रामबाबू महतों, उनकी पत्नी तथा उनके भतीजा गुड्डू ने मौका पाकर बुधवार सुवह 8 बजे उक्त बच्चे को अपने धर के आगे धेर कर लाठी डंडा से पीट कर घायल कर दिया. जिसे बेहोशी अवस्था में खुटौना असपताल में भर्ती कराया गया. आवेदिका घायल बच्चे की मां पूनम देवी के प्रतिवेदन के आधार पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन