पियक्कड़ सहित 32 बोतल शराब जब्त

सकरी/पंडौल : शुक्रवार की देर रात सकरी थाना क्षेत्र के तारसराय गांव से पुलिस ने एक पियक्कड़ सहित 32 शराब की बोतलों को जब्त किया है. रात्रि गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार को तारसराय गांव में शराब पीकर हंगामा करने व अवैध शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार, […]
सकरी/पंडौल : शुक्रवार की देर रात सकरी थाना क्षेत्र के तारसराय गांव से पुलिस ने एक पियक्कड़ सहित 32 शराब की बोतलों को जब्त किया है. रात्रि गश्ती के दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार को तारसराय गांव में शराब पीकर हंगामा करने व अवैध शराब बेचने की गुप्त सूचना मिली. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार, एएसआई इंदल यादव, हरेकांत सिंह दल बल समेत मौके पर पहुंचे. उन्होंने देखा कि ठेला पर एक व्यक्ति लेटकर बड़बड़ा रहा है. पुलिस को देखते ही वह वहां से भागने लगा.
पुलिसकर्मीयों ने दौड़कर उसे धर दबोचा. उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी. उसके घर की तलाशी के दौरान खपरैल घर से 375 एमएल की 8व 180 एमएल की 24 बोतल को बरामद किया गया. शराब के नशे में धुत तारसराय गांव निवासी फकीरा चौधरी को बरामद शराब सहित पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया.वहीं शनिवार को सकरी थाना पर सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि अवैध शराब से संबंधित मामले को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है.
यही वजह है कि आये दिन सकरी व पंडौल थाना क्षेत्र में अवैध शराब को ले पुलिस को बहुतों बार सफलता मिली है. इस संबंध में पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति संग कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों से लेकर अर्ध शहरी क्षेत्रों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है. अवैध शराब पीने व बेचने वाले किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










