लूट की बाइक के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

Updated at :29 Jul 2017 4:02 AM
विज्ञापन
लूट की बाइक के साथ छह अपराधी गिरफ्तार

सफलता. पुलिस जांच को लेकर नामों का नहीं कर रही खुलासा कलुआही व खजौली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से हुई गिरफ्तारी एक पिस्टल व एक कट्टा भी बरामद स्वर्ण व्यवसायी से हुए लूट के बाद हुई कारवाई में मिली सफलता युवक से की जा रही है पूछताछ खजौली : विभिन्न लूट कांड के छह […]

विज्ञापन

सफलता. पुलिस जांच को लेकर नामों का नहीं कर रही खुलासा

कलुआही व खजौली थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से हुई गिरफ्तारी
एक पिस्टल व एक कट्टा भी बरामद
स्वर्ण व्यवसायी से हुए लूट के बाद हुई कारवाई में मिली सफलता
युवक से की जा रही है पूछताछ
खजौली : विभिन्न लूट कांड के छह अपराधियों को पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से शुक्रवार को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. हालांकि पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार अपराधियों के नाम नहीं बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस ने इन लोगों के पास से लूट के चार मोटरसाइकिल, एक देसी कट्टा, एक खुकरी एवं अन्य सामान भी बरामद किया है. वहीं इसमें बीते गुरूवार की रात एक स्वर्ण व्यवसायी से लूटे गये दस हजार रुपये एवं मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त किया है.
ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि इसी गिरोह के सदस्य ने स्वर्ण कारोवारी से भी लूट पाट किया था. जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम खजौली-कलुआही मुख्य पथ पर करमौली चौक के समीप पाली मोहन चौक पर आभूषण के दुकानदार चंद्रकांत ठाकुर से हथियार के बल पर बाईक समेत दस हजार नकद एवं चांदी के आभूषण लूट लिये था.
अपराधियों ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब स्वर्ण व्यवसायी अपने काम समाप्त कर अपने घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान करमौली चौक के समीप देर शाम हथियार के बल पर लूट की घटना की गई. इस बात की जानकारी व्यवसायी ने पुलिस प्रशासन को दिया. जिस पर पहल करते हुए खजौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खजौली एवं कलुआही थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस प्रशासन इस मामले में जांच जारी होने की बात बताते हुए अपराधियों की पहचान को गुप्त ही रखा है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि अपराधियों से पूछताछ की जा रही है.
संभावना जतायी जा रही है कि अभी इस मामले में और लोगों के गिरफ्तारी होगी. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के बाइक सहित चार बाइक, एक पिस्टल एवं एक खुकरी भी बरामद किया है. गिरफ्तार अराधियों से देर शाम तक सदर डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश एवं खजौली थानाध्यक्ष संजय कुमार गहन पूछताछ कर रहे थे. डीएसपी कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया है कि इस संबंध में एसपी शनिवार को प्रेस के सामने अधिक जानकारी देंगे. छापेमारी दल में खजौली थानाध्यक्ष संजय कुमार, राजनगर थानाध्यक्ष रूपक रंजन, कलुआही थानाध्यक्ष समेत खजौली एसआई महेंद्र पासवान, रामऔदार मिश्र, एएसआई हरेंद्र राय सहित अन्य पुलिस बल शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन