नीतीश-मोदी की जोड़ी रचेगी इतिहास : गजेंद्र

Updated at :29 Jul 2017 4:00 AM
विज्ञापन
नीतीश-मोदी की जोड़ी रचेगी इतिहास : गजेंद्र

राजनगर : भाजपा नेता गजेंद्र झा ने कहा है कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी का साथ नौ साल तक बिहार के विकास के लिये ऐतिहासिक रह चुका है. यह बताने की किसी को आवश्यकता नहीं कि दोनों किस कदर एक दूसरे के साथ मिल कर बेहतर सरकार चलाते हैं. उनके कार्यकाल में ही बिहार […]

विज्ञापन

राजनगर : भाजपा नेता गजेंद्र झा ने कहा है कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी का साथ नौ साल तक बिहार के विकास के लिये ऐतिहासिक रह चुका है. यह बताने की किसी को आवश्यकता नहीं कि दोनों किस कदर एक दूसरे के साथ मिल कर बेहतर सरकार चलाते हैं. उनके कार्यकाल में ही बिहार ने पूरे देश दुनिया में विकास का झंडा बुलंद किया था.

एक बार फिर से दोनों साथ हो गये हैं तो बिहार के विकास की बातें तो होंगी ही. रही बात राजद और कांग्रेस की तो जनता ने उन्हें तो हमेशा ही नकारा है. नीतीश के कारण ही विधानसभा चुनाव में इन दोनो पार्टियों को लोगों ने वोट दिया था. पर अब एक बार फिर से नीतीश कुमार व मोदी की पुरानी जोड़ी विकास के पथ पर एक साथ काम शुरू कर दिया है.

यह जोड़ी सालों तक इतिहास के सुनहरे पन्ने पर विकास के लिये लिखा जायेगा. जनता ने हमेशा ही इस जोड़ी की सराहना की है और इनके नेतृत्व पर विश्वास किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन