मुखिया पति पर रोजगार सेवक ने करायी प्राथमिकी
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :27 Jul 2017 3:57 AM
विज्ञापन

बासोपट्टी : हत्थापुर परसा पंचायत के रोजगार सेवक संजय कुमार ने पंचायत के मुखिया पति सीताशरण यादव पर मारपीट कर कथित तौर पर नाजायज तरीके से पैसा मांगने के आरोप में बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताया गया है कि हत्थापुर परसा पंचायत के मुखिया बबिता देवी अपने घर पर अभिलेख सत्यापन के […]
विज्ञापन
बासोपट्टी : हत्थापुर परसा पंचायत के रोजगार सेवक संजय कुमार ने पंचायत के मुखिया पति सीताशरण यादव पर मारपीट कर कथित तौर पर नाजायज तरीके से पैसा मांगने के आरोप में बासोपट्टी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. बताया गया है कि हत्थापुर परसा पंचायत के मुखिया बबिता देवी अपने घर पर अभिलेख सत्यापन के लिये घर बुलाई थी़ उसी क्रम में मुखिया पति ने दो पुत्र एवं तीन साथियों के मदद से कथित तौर अभद्र गाली देकर लात मुक्का से मारपीट करने लगे.
वहीं सरकारी काम नहीं करने की धमकी देकर कथित तौर पर पचास हजार रुपये की मांग की. इस बावत थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही हैं. वहीं मुखिया पति सीताशरण यादव ने आरोप को निराधार बताया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










