मधुबनी में पुल से नीचे गिरी बाइक दो लोगों की मौत

Updated at :25 Jul 2017 5:44 AM
विज्ञापन
मधुबनी में पुल से नीचे गिरी बाइक दो लोगों की मौत

बाबूबरही (मधुबनी) : सुरहा-रामपुर के बीच मौआहा गांव के समीप तेज गति से जा रही बाइक पुल के नीचे गिर गयी. इससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी है. उनकी पहचान फुलपरास के रमण जी झा (35) व विवेक झा (27) के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि […]

विज्ञापन

बाबूबरही (मधुबनी) : सुरहा-रामपुर के बीच मौआहा गांव के समीप तेज गति से जा रही बाइक पुल के नीचे गिर गयी. इससे बाइक पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी है. उनकी पहचान फुलपरास के रमण जी झा (35) व विवेक झा (27) के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि दोनों बाबूबरही से फुलपरास की ओर जा रहे थे. स्थानीय लोगों का कहना था कि दोनों सोमवारी के अवसर पर कहीं से पूजा कर लौट रहे थे. जानकारी के अनुसार, रमण जी झा सोमवार की सुबह करीब 11 बजे मौआहा स्थित अपनी ससुराल पहुंचा. ससुराल के लोगों से मिलने Âबाकी पेज 13 पर

मधुबनी में पुल
के बाद वह फुलपरास स्थित अपने घर के लिए अपने एक साथी के साथ बाइक से निकला. इसी बीच रामपुर व सुरहा सड़क मार्ग में मौआहा गांव के कुछ आगे एक पुलिया के नीचे गिर गया. लोगों ने कहा है कि बाइक तेज गति से चल रही थी. इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गयी. जानकारी मिलते ही बाबूबरही थानाध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच लाश को कब्जे में ले लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन