बिहार : मधुबनी में अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी बाइक, 2 की मौत

Updated at : 24 Jul 2017 3:51 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : मधुबनी में अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी बाइक, 2 की मौत

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिला के बाबूबरही थाना अंतर्गत रामपुर गांव के समीप आज एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर एक पुल के नीचे गिर जाने जानेउस पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बाबूबरही थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फुलपरास बाबूबरही मुख्य सड़क पर हुए इस हादसे में […]

विज्ञापन

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिला के बाबूबरही थाना अंतर्गत रामपुर गांव के समीप आज एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर एक पुल के नीचे गिर जाने जानेउस पर सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. बाबूबरही थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि फुलपरास बाबूबरही मुख्य सड़क पर हुए इस हादसे में मरने वालों में फुलपरास थाना अंतर्गत फुलपरास गांव निवासी रमन झा (32) और उनके मित्र रामाकांत झा (22) शामिल हैं.

थाना प्रभारी ने बताया कि रमन झा बाबूबरही थाना अंतर्गत मउवाही गांव स्थित अपने ससुराल से अपने घर लौट रहे थे तभी रामपुर गांव के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पुल के नीचे गिर गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन