11 सूत्री मांगों को लेकर किसान महासभा ने किया प्रदर्शन
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :23 Jul 2017 4:22 AM
विज्ञापन

मधुबनी : अखिल भारतीय किसान महासभा जिला कमिटी मधुबनी के द्वारा 11 सूत्री मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन शहर के स्टेशन चौक, शंकर चौक होते हुए समाहरणालय पर आकर धरना में बदल गया. धरना स्थल को संबोधित करते हुए किसान महासभा के नेता प्रेम कुमार झा ने कहा कि मधुबनी जिला […]
विज्ञापन
मधुबनी : अखिल भारतीय किसान महासभा जिला कमिटी मधुबनी के द्वारा 11 सूत्री मांग को लेकर शहर में प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन शहर के स्टेशन चौक, शंकर चौक होते हुए समाहरणालय पर आकर धरना में बदल गया. धरना स्थल को संबोधित करते हुए किसान महासभा के नेता प्रेम कुमार झा ने कहा कि मधुबनी जिला के किसान अपनी 11 सूत्री मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं. पर सरकार इन मांगों पर पहल नहीं कर यह जता रही है कि सरकार को किसानों की परेशानी से कोइ सरोकार नहीं है.
मांग पत्र. लोहट, सकरी, रैयाम, पंडौल सूता मील सहित जिले में बंद परे उद्योग धंधा को चालू किये जाने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, किसानों का बकाया फसल बीमा का लाभ जल्द दिये जाने, फसलों के लाभकारी समर्थन मूल्य स्वामीनाथन आयोग का रिपोर्ट को लागू किये जाने, बाढ़ – सुखाड़, बिजली का स्थायी निदान हो, किसानों के अनाज बेचने के लिए बाजार समिति का निर्माण हो, पश्चमी कोशी नहर कमला बलान परियोजना को पूर्ण किये जाने, किसानों को 90 फीसदी अनुदान पर कृषि यंत्र दिये जाने, बंद पड़े सभी सरकारी नलकूप को चालू किये जाने सहित अन्य मांग शामिल हैं.
धरना स्थल पर ध्रुव नारायण कर्ण, लक्ष्मण राय, श्याम पंडित, बिजली राम, मुरारी मिश्र, नवीन झा, विश्वंभर कामत, अरहुला पासवान, पारो देवी सहित अन्य लोगों ने जिला पदाधिकारी से मिलकर अपनी मांग पत्र दिया.
सफाई अभियान चलाया. रहिका. डॉ प्रभात दास फाउंडेशन के द्वारा हर साल की भांति इस साल भी रहिका विद्यापति चौक से लेकर खादी भंडार तक सफाई अभियान चलाया गया. वहीं चूना ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया.
श्रावण के तीसरे सोमवारी में बाबा कपिलेश्वर महादेव को लाखों की संख्या में कांवरिया जलाभिषेक करते हैं . कांवरिया का रविवार की रात का ठहराव रहिका में रहता है . जानकारी जिला समन्वयक राकेश कुमार ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










