पूर्व बैंक अधिकारी के घर की कुर्की-जब्ती

बेनीपट्टी/साहरघाट : साहरघाट थाना क्षेत्र के पाकिरसाम गांव में पूर्व बैंक अधिकारी संजीव कुमार सिंह के घर पर रविवार को सीबीआइ अधिकारी व साहरघाट थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. जानकारी के अनुसार, पाकिरशाम गांव निवासी संजीव कुमार सिंह बैंक अधिकारी थे. उन पर बैंक का शाखा प्रबंधक […]
बेनीपट्टी/साहरघाट : साहरघाट थाना क्षेत्र के पाकिरसाम गांव में पूर्व बैंक अधिकारी संजीव कुमार सिंह के घर पर रविवार को सीबीआइ अधिकारी व साहरघाट थाना पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कुर्की जब्ती की कार्रवाई की गयी. जानकारी के अनुसार, पाकिरशाम गांव निवासी संजीव कुमार सिंह बैंक अधिकारी थे.
उन पर बैंक का शाखा प्रबंधक रहते हुए गबन मामले को लेकर धारा 420 का मामला सीबीआइ में दर्ज है. सीबीआइ कोर्ट से जारी कुर्की जब्ती के वारंट के आलोक में बैंक अधिकारी श्री सिंह के घर की कुर्की जब्ती की गयी. हालांकि गबन की राशि कितनी और कहां की है, इस संबंध में सीबीआइ अधिकारी या स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताने में असमर्थता व्यक्त की. सूत्रों का कहना है कि समस्तीपुर में बैंक अधिकारी रहते हुए श्री सिंह ने विभिन्न मामलों में राशि गबन किया था. मामला 2006 का है. इसको लेकर सीबीआई मे मामला दर्ज था. वहीं कुर्की के दौरान श्री सिंह के घर का चौखट, खिड़की, पंखा, दरवाजा, पलंग सहित एक पिकअप वैन सामान जब्त किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










