लगातार बारिश से तीन घर क्षतिग्रस्त

हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र मे लगातार कुछ दिनों से हो रहे बारिश के कारण गांव मे जलजमाव के कारण उमगांव फकीर टोला मे तीन लोगों का घर क्षतिग्रस्त हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उमगांव फकीर टोला निवासी मो. मुस्तकीम साह का घर लगातार हो रहे बारिश के कारण गिर गया है. वही बारिश […]
हरलाखी : प्रखंड क्षेत्र मे लगातार कुछ दिनों से हो रहे बारिश के कारण गांव मे जलजमाव के कारण उमगांव फकीर टोला मे तीन लोगों का घर क्षतिग्रस्त हो गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उमगांव फकीर टोला निवासी मो. मुस्तकीम साह का घर लगातार हो रहे बारिश के कारण गिर गया है. वही बारिश के वजह से नसीर साह व वकील साह के घर भी क्षतिग्रस्त हो गया है. गांव मे जलजमाव के समस्या से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पर रहा है.
गांव के लोगों ने बताया की जलजमाव से गांव के लोगों को गांव से निकलने व दैनिक उपयोग की वस्तु जुटाने मे भी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है. स्थानीय मुखिया अख्तरी खातून के द्वारा तत्काल गांव मे नाला खोद कर गांव के जलजमाव की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. मुखिया पति मो. ईजहार ने बताया की पीड़ित परिवार के लिये राहत कार्य चलाया जा रहा है. इस संबंध मे अंचलाधिकारी उमेश नारायण पर्वत ने बताया की क्षति का आंकलन कर मुआवजे की पहल की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










