पूर्व जिप उपाध्यक्ष पर हमला

Updated at :12 Jun 2017 1:08 AM
विज्ञापन
पूर्व जिप उपाध्यक्ष पर हमला

अंधराठाढ़ी : जमीन विवाद में पूर्व जिप उपाध्यक्ष गोविंद महथा पर कुछ अपराधियों द्वारा मारपीट किये जाने की बात सामने आयी है. घायल अवस्था में गोविंद महथा एवं उनकी पत्नी को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उनकी स्थिति को नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिय गया है. इस मामले में गोविंद […]

विज्ञापन

अंधराठाढ़ी : जमीन विवाद में पूर्व जिप उपाध्यक्ष गोविंद महथा पर कुछ अपराधियों द्वारा मारपीट किये जाने की बात सामने आयी है. घायल अवस्था में गोविंद महथा एवं उनकी पत्नी को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. जहां से उनकी स्थिति को नाजुक देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिय गया है. इस मामले में गोविंद महथा के बयान पर अपने दो बड़े भाईयों सहित 13 लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

जानकारी के अनुसार गोविंद महथा एवं उनके भाइ के बीच पूर्व से ही जमीन विवाद चल रहा था. इसको लेकर पूर्व में भी कई बार थाना पर व गांव में पंचायत बुलाकर आपसी विवाद को सुलझाने की पहल की गयी थी. रविवार को भी पंचायत बुलायी गयी थी. पर पंचायत मे जाने से पहले ही कुछ अपराधी उनके घर में घुस गये और बंदुक के कुंदे से उन्हें पीटने लगे. इस बीच बचाने आयी उनकी पत्नी को भी लोगों ने पीटा. बाद मे घायल अवस्था में गोविंद महथा एवं उनकी पत्नी को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया.

जहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया है कि आपस में विवाद सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था. संपत्ति बंटवारा को लेकर विवाद चला आ रहा था. जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जांच के बाद ही घटना की वास्तविकता उजागर होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन