नैंसी के चाचा को एसआइटी ने तीन दिनों के रिमांड पर लिया

Updated at :11 Jun 2017 6:34 AM
विज्ञापन
नैंसी के चाचा को एसआइटी ने तीन दिनों के रिमांड पर लिया

मधुबनी : नैंसी हत्याकांड के कथित तौर पर मास्टरमाइंड की भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार नैंसी के चाचा राघवेद्र कुमार एवं पंकज को एसआइटी ने तीन दिनों के रिमांड पर लिया है. एसआइटी के नेतृत्वकर्ता सह झंझारपुर एसएसपी निधि रानी ने कहा है कि एसआइटी की टीम इन तीन दिनों में दोनों से पूछताछ […]

विज्ञापन

मधुबनी : नैंसी हत्याकांड के कथित तौर पर मास्टरमाइंड की भूमिका निभाने के आरोप में गिरफ्तार नैंसी के चाचा राघवेद्र कुमार एवं पंकज को एसआइटी ने तीन दिनों के रिमांड पर लिया है. एसआइटी के नेतृत्वकर्ता सह झंझारपुर एसएसपी निधि रानी ने कहा है कि एसआइटी की टीम इन तीन दिनों में दोनों से पूछताछ करेगी. उम्मीद है कि तीन दिनों में ही इस मामले में कई रहस्य से परदा उठ जायेगा. पुलिस हर पहलू पर इन दोनों से पूछताछ करेगी. खास कर नैंसी के

नैंसी के चाचा को
गायब करने के मामले में राघवेंद्र द्वारा बार बार दिये जा रहे गलत बयान को लेकर. इसके साथ ही जिस समय नैंसी पूजा के समीप से गायब हो गयी, उस समय बाहर में पंकज और राघवेंद्र के होने को लेकर भी संदेह है. इसमें पूजा, पूजा की मां व अन्य कुछ लोगों की संदेहास्पद भूमिका को लेकर भी पूछताछ की जायेगी. निधि रानी ने संभावना जतायी है कि जब सोमवार को राघवेंद्र और पंकज को झंझारपुर कोर्ट में पेश किया जायेगा उस समय पुलिस के पास नैंसी हत्याकांड में संलिप्त लोगों के खिलाफ कई जानकारी होंगे
और कार्रवाई को पुलिस तैयार रहेगी. यदि इन तीन दिनों में पुलिस को लगेगा कि पूछताछ और होनी है, तो रिमांड की अवधि और भी अधिक बढ़ायी जायेगी. इधर, नैंसी के पिता रवींद्र झा व अन्य परिजन ने कहा है कि उसे अब केवल भगवान पर ही भरोसा है. सच्चाई एक न एक दिन सामने आयेगी. पुलिस को जिस स्तर पर जांच करनी हो या उनके भाइयों (राघवेंद्र व पंकज को ) प्रताड़ित करना हो करे. उनके भाई बेकसूर हैं. उनकी नैंसी की हत्या में कोई भूमिका नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन