लोडेड देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

लोडेड देसी पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत में गश्ती के दौरान पुलिस ने लोडेड देसी पिस्तौल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि बाइक सवार एक युवक भागने में सफल हो गया. जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परमानंदपुर की रसोइया का पुत्र भवेश कुमार (18) एक साथी के साथ आपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से विद्यालय के पास खड़ा था. इसी दौरान पुलिस की गश्ती वाहन उधर से गुजर रही थी. इसे देख दोनों युवक भागने का प्रयास किया. पुलिस ने एक युवक को पकड़ा लिया. वहीं एक युवक भाग गया. युवक की तलाशी लेने पर एक लोडेड देसी पिस्तौल व कारतूस बरामद हुआ. इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि भागे युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










