ePaper

नरेंद्र नारायण यादव ने आठवीं बार जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी

Updated at : 15 Nov 2025 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र नारायण यादव ने आठवीं बार जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी

नरेंद्र नारायण यादव ने आठवीं बार जीत पर कार्यकर्ताओं में खुशी

विज्ञापन

नयानगर. बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत से समर्थकों में खुशी है. शुक्रवार को मतगणना के रुझान आने के साथ एनडीए कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट कर जीत का जश्न मनाया. वहीं आलमनगर के जदयू प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव के जीत से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है. क्षेत्रवासियों ने नरेंद्र नारायण यादव को जीत की बधाई दी. मालूम हो कि आलमनगर विधानसभा सीट लगातार 30 साल से विधायक बन रहे जदयू के नरेंद्र नारायण यादव ने राजद समर्थित वीआईपी पार्टी उम्मीदवार नवीन कुमार निषाद को 55465 वोट के अंतर से हराया. नरेंद्र नारायण यादव को 138401 वोट मिला. वहीं नवीन कुमार निषाद को 82936 को मिला. जबकि जनसुराज के सुबोध कुमार सुमन को 8934, निर्दलीय उम्मीदवार रुबी कुमारी को 4695, विनोद आशीष को 2707 वोट मिले. भाजपा नेता सुबोध चौधरी उर्फ गणगन चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है. उन्होंने कहा कि यह परिणाम राज्य के विकास और स्थिरता के लिए सकारात्मक संदेश है. मौके पर खाड़ा पंचायत के मुखिया ध्रुव कुमार ठाकुर, नयानगर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रुपेश झा, भाजपा नेता सुबोध चौधरी, सुभाष चंद्र सिंह,बबलू यादव, दिलीप मेहता, विनोद मंडल, मनोहर कुमार, सोना सिंह, रविन्द्र सिंह, चंदन झा, शिव मंडल, सुनील कुमार सिंह आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन