छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वीमेंस कॉलेज साबित हो रहा बड़ा प्लेटफाॅर्म - डॉ अशोक

Published by :Kumar Ashish
Published at :11 Apr 2026 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वीमेंस कॉलेज साबित हो रहा बड़ा प्लेटफाॅर्म - डॉ अशोक

छात्राओं को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में वीमेंस कॉलेज साबित हो रहा बड़ा प्लेटफाॅर्म - डॉ अशोक

विज्ञापन

– विज्ञापनदाता की खबर है सभी तसवीर सहित खबर लगायें –

फोटो – मधेपुरा- 10 कार्यक्रम का शुभारंभ करते कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक व अन्य, 11 मौके पर मधेपुरा कॉलेज के प्राचार्य एवं शिक्षक

प्रतिनिधि,

मधेपुरा

वीमेंस कॉलेज, कौशल्याग्रम में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. संस्थापक डॉ अशोक कुमार की अध्यक्षता में दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, कॉलेज निरीक्षक, उप कुलसचिव, मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्रधानाचार्य डॉ पूनम यादव, वीमेंस कॉलेज के सचिव भगवान कुमार मिश्र ने किया.

वीमेंस कॉलेज के सचिव डॉ भगवान मिश्र ने कहा कि कॉलेज की स्थापना के पीछे संस्थापक डॉ अशोक कुमार का बड़ा विजन और संघर्ष है. कुलसचिव डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि वीमेंस कॉलेज तेजी आधारभूत संरचनाओं से संपन्न हो उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं के लिए एक मजबूत विकल्प बन सामने आया है यह और आगे बढ़े इसमें हर प्रकार से सहयोग किया जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ अरुण कुमार झा ने कहा कि परीक्षा संबंधी कार्यों में विश्वविद्यालय स्तर से वीमेंस कॉलेज को हमेशा जरूरी सहयोग मिलता रहेगा. यहां शैक्षणिक गतिविधियों को को यूं ही बनाये रखने की जरूरत है. महाविद्यालय निरीक्षक विज्ञान डॉ अशोक कुमार एवं उप कुलसचिव परीक्षा डॉ उपेंद्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर से शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने एवं विभिन्न कॉलेजों को जरूरी सहयोग की कवायद जोड़ों पर है.

सबों के सहयोग से वीमेंस कॉलेज स्थापना उद्देश्य प्राप्ति को अग्रसर

कॉलेज के संस्थापक डॉ अशोक कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र की बच्चियों को उच्च शिक्षा के क्षेत्र में पर्याप्त अवसर मिले और वो अपनी पंख को जी भरके उड़ान दें और अपने सपने को साकार करें. इसी उद्देश्य से उन्होंने वीमेंस कॉलेज की बुनियाद रखी थी. जिसे अपने सहकर्मियों, विश्वविद्यालय एवं कई संबंधित विभागों के सहयोग से आज साकार रूप प्राप्त हो रहा है.

मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा की प्रधानाचार्य डॉ पूनम यादव ने कहा कि जब बेटियों को बड़ी संख्या में उच्च शिक्षा से जुड़ते देखती हैं, तो कॉलेज स्थापना के उद्देश्य को साकार होने के साथ साथ उनके सुंदर भविष्य की तस्वीर नजर आती है. कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग के प्राध्यापक उद्घोषक डॉ हर्ष वर्धन सिंह राठौर ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा नियंत्रक डॉ माधव कुमार ने किया.

प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को मिला सम्मान

परीक्षा नियंत्रक डॉ माधव कुमार एवं डॉ नीलू कुमारी ने बताया कि दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह के पहले दिन छात्राओं में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था. इसमें चेयर रेस में अभिलाषा कुमारी, सांग, निशा, सुनीता, साधना, अभिलाषा, नृत्य में आशा, ईशा, वैष्णवी, साधना, खुशबू एवं कबड्डी की विजेता एवं उपविजेता टीम के निशा, ईशा, आशा, आशना, स्मिता, साधना को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी, कप से सम्मानित किया गया. मौके पर इस अवसर पर डॉ कौशल, डॉ प्रभात, डॉ सौरभ, विनीत, रूपेश, संतोष, अनिल, सुशांत, प्रो प्रसन्ना सिंह राठौर, डॉ रवीना कुमार, उपासना कुमारी, जय श्री, अंकिता, काजल, किरण, आयुषी, ऋचा, शिवम, प्रिंस, राजदीप, पूनम, बादल, वर्षा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन