ePaper

संध्या चौपाल सह मतदान पाठशाला के माध्यम से महिला मतदाताओं को किया जागरूक

Updated at : 31 Oct 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
संध्या चौपाल सह मतदान पाठशाला के माध्यम से महिला मतदाताओं को किया जागरूक

संध्या चौपाल सह मतदान पाठशाला के माध्यम से महिला मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन

मधेपुरा विधानसभा आइसीडीएस व जिला स्वीप कोषांग के संयुक्त तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित मधेपुरा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला स्वीप कोषांग के तत्वावधान में व आइसीडीएस मधेपुरा के निर्देशन में स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-37 पर संध्या चौपाल सह मतदान पाठशाला का आयोजन किया. कार्यक्रम का उद्देश्य छह नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करना व आम जनमानस, विशेषकर महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक करना था. कार्यक्रम का संचालन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने किया. उन्होंने मतदान की प्रक्रिया को सांकेतिक चित्रण व संवाद के माध्यम से महिलाओं को समझाया. उन्होंने कहा कि “हर मत अमूल्य है और सशक्त लोकतंत्र की नींव जागरूक मतदाता ही हैं. इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका, सेविका व बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही. सभी ने एक स्वर में आगामी चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘मतदान है लोकतंत्र की जान’, और ‘छोड़े सारे काम, पहले करें मतदान’ जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन