Iran War : बातचीत अधर में अटकी? ट्रंप का दावा- ईरान के परमाणु ठिकाने ‘खाक’

Updated:
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo: PTI)
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Iran War : ईरान के साथ तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप का ताजा रिएक्शन आया है. उन्होंने Truth Social पर ईरान के परमाणु ठिकानों के बारे में जानकारी दी है.

विज्ञापन

Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “ऑपरेशन मिडनाइट हैमर” के तहत ईरान के परमाणु ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया गया. उन्होंने यह भी कहा कि अब इन जगहों को दोबारा इस्तेमाल लायक बनाना आसान नहीं होगा. उन्हें फिर से तैयार करने में काफी लंबा समय और मेहनत लगेगी.

विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा

ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही तनातनी के बीच Truth Social पर CNN और दूसरे मीडिया संस्थानों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ये “फेक न्यूज” मीडिया हैं. इन्हें चलाने वाले जानबूझकर उनकी उपलब्धियों को छोटा दिखा रहे हैं. ट्रंप ने ऐसे मीडिया को भ्रष्ट बताते हुए कड़ी आलोचना की.

यह भी पढ़ें : ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, गालिबाफ बोले- नए कार्ड खोलेंगे

ईरान ने अमेरिका पर धमकी के साये में बातचीत करने का लगाया आरोप

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाकर उसे झुकाना चाहता है, लेकिन तेहरान ऐसा नहीं करेगा. उन्होंने साफ कहा कि ईरान धमकियों के बीच कोई बातचीत नहीं मानेगा. गालिबाफ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अगर हालात बिगड़ते हैं, तो ईरान भी चुप नहीं बैठेगा. ईरान युद्ध के मैदान में अपने नए कदम और रणनीतियां दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

सीजफायर आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं डोनाल्ड ट्रंप

इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस, उनके दामाद जैरेड कुशनर और दूत स्टीव विटकॉफ इस्लामाबाद जाकर बातचीत करेंगे. वहां पाकिस्तानी अधिकारी तैयार थे, लेकिन ईरान ने दूसरे दौर की वार्ता के लिए साफ हामी नहीं भरी. बाद में वेंस का काफिला व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक अवास एवं कार्यालय) में देखा गया. ट्रंप ने यह भी कहा कि बुधवार (22 अप्रैल) को सीजफायर खत्म हो रहा है और वह इसे आगे बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola