पॉवर हाउस चौक पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, पांच बुलडोजर गरजे, तीन दर्जन से ज्यादा दुकानें ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेतिया के पावर हाउस चौक पर बुधवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा. सड़क चौड़ीकरण को लेकर पांच बुलडोजरों से चले अभियान में दो दर्जन से अधिक दुकानें ध्वस्त कर दी गयीं. अचानक हुई बड़ी कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

बेतिया न्यूज: शहर की सड़कों को चौड़ा करने की कवायद एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई तक पहुंच गयी है. बुधवार को प्रशासन ने पावर हाउस चौक से लेकर आलोक भारती चौक तक अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. पांच बुलडोजरों के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने सड़क की निर्धारित सीमा में आने वाले निर्माण को ध्वस्त कर दिया. कार्रवाई में दो दर्जन से अधिक दुकानें और अन्य निर्माण जमींदोज कर दिये गये. अचानक बड़ी संख्या में बुलडोजर और प्रशासनिक अमले के पहुंचने से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

पथरीघाट से बरवत सेना तक बनेगी फोरलेन

यह सड़क पथरीघाट स्थित जीएमसीएच से शुरू होकर शहर के प्रमुख हिस्सों से गुजरते हुए बरवत सेना तक पहुंचेगी. रूट में सागर पोखरा, सर्किट हाउस, पावर हाउस चौक, आलोक भारती चौक समेत शहर के कई महत्वपूर्ण हिस्से शामिल हैं. वर्ष 2024 की परियोजना रिपोर्ट में बरवत सेना से सर्किट हाउस, पावर हाउस चौक, टाउन हॉल, आलोक भारती रोड, सब्जी मंडी होते हुए जीएमसीएच तक सड़क का रूट बताया गया था.

मीना बाजार से लेकर सागर पोखरा तक दुकानें हो रही ध्वस्त

सड़क चौड़ीकरण की यह कार्रवाई सिर्फ पावर हाउस चौक तक सीमित नहीं है. परियोजना के क्रम में मीना बाजार क्षेत्र में भी सड़क की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रशासन और दुकानदारों के बीच विवाद सामने आया था. प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण, नाला निर्माण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए मीना बाजार में करीब 15 फीट तक अतिक्रमण हटाना जरूरी है.

पांच बुलडोजर उतरे, देखते ही देखते साफ हुआ अतिक्रमण

बुधवार की कार्रवाई में पांच बुलडोजर एक साथ लगाए गये. प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क की सीमा में आने वाले निर्माण को चिह्नित कर ध्वस्त किया गया. दो दर्जन से अधिक दुकानों पर कार्रवाई के बाद सड़क किनारे का बड़ा हिस्सा खाली हो गया. अभियान के दौरान आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही.


हटाया जा रहा अतिक्रमण | Prabhat Khabar Network
हटाया जा रहा अतिक्रमण | Prabhat Khabar Network

करीब 6.75 किलोमीटर में बदलेगी सड़क की तस्वीर

परियोजना के तहत 6.750 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण होना है. उपलब्ध परियोजना विवरण में इसका एग्रीमेंट मूल्य ₹63.70 करोड़ बताया गया है, जबकि प्रशासनिक स्वीकृति की अनुमानित लागत ₹73.16 करोड़ है. परियोजना का कार्य पथ प्रमंडल बेतिया के अधीन है.


जाम से मुक्ति और जीएमसीएच तक आसान होगी पहुंच

पथरीघाट से बरवत सेना तक बनने वाली फोरलेन सड़क को शहर के लिए महत्वपूर्ण लाइफलाइन परियोजना माना जा रहा है. इसका उद्देश्य जीएमसीएच तक आने-जाने वाले लोगों को शहर के भीड़भाड़ वाले हिस्सों से राहत देना और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है. सरकार के स्तर पर इस सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण को प्रगति यात्रा के निर्देशों से भी जोड़ा गया है.

हटाया जा रहा अतिक्रमण | Prabhat Khabar Network
हटाया जा रहा अतिक्रमण | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन