15 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार

15 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के अभियुक्त योगेंद्र दास पिता मुंशी दास 15वर्षों से फरार चल रहा था. पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया. अभियुक्त योगेंद्र शर्मा पर पूर्व से अनेकों मामला न्यायालय में दर्ज है. श्रीनगर थाना कांड संख्या 905/2007 आईपीसी की धारा 379/411 दिनांक-11-03-2024 के तहत केस दर्ज था. न्यायालय से अभियुक्त पर लाल वारंट निर्गत किया गया था. इस संबंध में थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने बताया कि गुप्त सूचना पर घर से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्त वर्षों से फरार चल रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त को मंडल कारा मधेपुरा भेजने की तैयारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










