स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे बीएनएमयू के स्वयंसेवक

स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे बीएनएमयू के स्वयंसेवक
मधेपुरा. स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किये जाने वाले कार्यक्रम के साक्षी के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक भी मौजूद रहेंगे. इस संबंध में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के माध्यम से एनएसएस के क्षेत्रीय निदेशक ने बीएनएमयू प्रशासन को भी पत्र भेजा है. इस पत्र के आलोक में बीएनएमयू कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ सुधांशु शेखर को अग्रेत्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि कुलपति के निदेशानुसार इस कार्यक्रम में भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय की भी सहभागिता सुनिश्चित की जायेगी. इसमें सहभागिता के लिए विश्वविद्यालय अंतर्गत आने वाले एनएसएस इकाई में से एक श्रेष्ठ स्वयंसेवक का चयन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि चयन के लिए कई मापदंड निर्धारित किये गये हैं. इसमें माई भारत पोर्टल पर स्वयंसेवक का पंजीकरण आवश्यक है. कुछ खास निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता आवश्यक है. उन्होंने बताया कि चयनित स्वयंसेवक का नाम 24 मई के शाम पांच बजे तक क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










