36 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 02 Sep 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन

36 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतिनिधि, सिंहेश्वर
थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर पुलिस ने छापामारी कर देसी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार गश्ती कर रही पुलिस को जानकारी मिली की नगर पंचायत सिंहेश्वर के वार्ड नंबर 10 में देसी शराब बेची जा रही है. सूचना के आधार पर एएसआइ रामदयाल सिंह, पुलिस बल विरंजन कुमार, सुभाष कुमार व राजेश कुमार उक्त स्थल पर पहुंचे, तो पुलिस गाड़ी देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान युवक ने नाम योगेंद्र मुखिया बताया. तलाशी के दौरान युवक के पास से 10 लीटर देसी शराब बरामद हुआ. वहीं पुलिस को जानकारी मिली की दुर्गा चौक के समीप अनिल राम शराब बेचता है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को 26 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि दोनों आरोपी को मद्य निषेध कानून के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




