ePaper

बाइक की डिक्की से उड़ाये दो लाख

Updated at : 10 Jul 2024 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की डिक्की से उड़ाये दो लाख

बाइक की डिक्की से उड़ाये दो लाख

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

मुरलीगंज के हरिद्वार चौक पर बुधवार को उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपया उड़ा लिया. पीड़ित रजनी गोठ वार्ड 10 निवासी मनोज कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को बेटी की शादी है. इसके लिए उन्होंने बैंक ऑफ इंडिया मुरलीगंज शाखा से दो लाख की निकासी कर मार्केटिंग के लिए निकला था. पैसा बाइक की डिक्की में था. हरिद्वार चौक पर वह पानी पीने के लिए हरिद्वार मिष्ठान भंडार के अंदर चला गया. आने पर देखा कि बाइक की डिक्की का लॉक टूटा हुआ है. रुपये का बैग भी गायब है. 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी.

वहीं मिष्ठान भंडार में लगे सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच की. इसमें शर्ट पहना लड़के द्वारा डिक्की तोड़कर पैसे लेकर जाते हुए देखा जा गया है. पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि थाने में आवेदन दिया गया है. इधर, थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन