दो अपराधी कट्टा, तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार
Author Kumar ashish
Updated:
विज्ञापन

दो अपराधी कट्टा, तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
गम्हरिया.
थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदनपट्टी नहर से जोगबनी जाने वाली सड़क पर पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक बाइक पर दो अपराधी को एक कट्टा व तीन कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि चंदनपट्टी से जोगबनी जाने वाली सड़क पर एक बाइक दो अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. सूचना के सत्यापन के लिए सदल बल के साथ गश्ती करने लगा, तो जोगबनी की ओर से आ रहे एक बाइक दो अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये गिरफ्तार कर जांच की, तो एक कट्टा व तीन कारतूस बरामद किया. पूछताछ में सुपौल जिला के लाउढ विशनपुर वार्ड नंबर नौ निवासी लक्ष्मण यादव का पुत्र शिवनंदन यादव व मधेपुरा के भिरखी वार्ड नंबर 22 निवासी स्वर्गीय मनोज यादव का पुत्र संतोष कुमार बताया. प्रभारी थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा कि विभिन्न थानों से आपराधिक इतिहास भी खंगाला जायेगा, दोनों को जेल भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By कुमार आशीष
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










