एनएच 131 पर उदा बाजार के पास दो बाइकों में हुई टक्कर, चार जख्मी

एनएच 131 पर उदा बाजार के पास दो बाइकों में हुई टक्कर, चार जख्मी
उदाकिशुनगंज . एनएच 131 पर उदा बाजार के पास मंगलवार को दो बाइकों में टक्कर हो गयी, जिससे चार युवक जख्मी हो गया. सभी जख्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जख्मियों में ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के ललिया गांव वार्ड संख्या तीन के मशहरू ठाकुर के पुत्र 25 वर्षीय श्रवण कुमार, बिजेंद्र ठाकुर के 16 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार, स्व जयप्रकाश मंडल के 17 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार व उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बिषहरिया गांव के प्रमोद राम के पुत्र 26 वर्षीय बंटी कुमार शामिल हैं. जख्मी मंतोष ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार होकर गांव ललिया से हरैली गांव रिश्तेदार के घर जा रहा था. जबकि बिषहरिया गांव के बंटी कुमार अकेले था. उदा बाजार के पास बाइक में टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों ने जख्मियों को उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मियों में श्रवण कुमार व बंटी कुमार की हालत गंभीर बतायी जा रही है. इधर, थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जख्मियों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद जख्मियों को मेडिकल कॉलेज मधेपुरा रेफर कर दिया. दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को थाना लाया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




